मेरे और ओबामा के व्यक्तिगत बातों को पर्दे के पीछ ही रहने दें- पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की साझा प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री ने उनके और ओबामा के बीच के दोस्ती के बारे में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे बराक के बीच की कुछ बात पर्दे के पीछे ही रहनी चाहिए।

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि जहाँ तक बातों का सवाल है, परदे में रहने दें। हम बार-बार इस प्रकार से क्यों मिलते हैं? ये सवाल बड़ा महत्वपूर्ण है, मैं इस क्षेत्र मैं नया हूँ। लेकिन अल्प समय के अनुभव से मैं कह सकता हूँ कि दो देशो के साथ रिश्ते कागज पर कहाँ फुल स्टॉप है, कहाँ कौमा है, उसके आधार पर निर्धारित कम होते हैं।

लीडरों के बीच खुलापन कितना है, एक दूसरे को जानने के अवसर कितने हैं, केमिस्ट्री कैसे मेल खाती है उसपर बहुत ज्यादा निर्भर करती है। पीएम ने कहा कि कैमरे से दूर अकेले में गप्प मारते हैं, तो हम एक दूसरे को बड़ी निकटता से जान सकते हैं। मेरे और बराक के बीच में वो दोस्ती बन गयी है, उस खुलेपन के कारण हम आराम से फोन पर बात कर लेते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम आराम से गप्प मार लेते हैं, हंसी मजाक कर लेते हैं। इस केमिस्ट्री ने मुझे और बराक को तो निकट लाया ही है, साथ ही वाशिंगटन और दिल्ली को भी निकट लाया है। यही नहीं अमेरिका की जनता और हिंदुस्तान की जनता को भी इस केमिस्ट्री ने करीब लाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परसनल केमिस्ट्री है। मैं समझता हूँ कि यह बहुत मैटर करती है, और यह पनपनी चाहिए, ये ऐसे ही अवसर पर पनपती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+