क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

क्या-क्या हुआ देश में पहली बार, पीएम मोदी ने दिल्ली की रैली में बताया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पहली रैली को संबोधित किया। कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धियों को गिनात हुए कहा कि, पहले की सरकारों ने कैसे-कैसे देश को उलझाकर रखा था। ये फैसले पहले भी लिए जा सकते थे, ये समस्याएं पहले भी सुलझाई जा सकती थीं। लेकिन जब स्वार्थ नीति ही राजनीति का आधार हो, तो फैसले टलते भी हैं और अटकते भी हैं।

Recommended Video

Delhi Election 2020: PM Modi ने बताया, देश में क्या-क्या हुआ पहली बार ? | वनइंडिया हिंदी
गिनाए पहली बाद देश में हुए काम

गिनाए पहली बाद देश में हुए काम

पीएम मोदी ने कहा कि, पहली बार, काले धन की हेरा-फेरी करने वाली साढ़े 3 लाख संदिग्ध कंपनियों को ताला लगा है। पहली बार 5 लाख रुपए तक की आय पर इनकम टैक्स ज़ीरो हुआ। पहली बार सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का अधिकार मिला। पहली बार लाल बत्ती के रौब से देश के लोगों को मुक्ति मिली है। पहली बार, किसानों, मज़दूरों और छोटे व्यापारियों को पेंशन की सुविधा मिली है।

आम आदमी पार्टी पर लगाए बड़े आरोप

आम आदमी पार्टी पर लगाए बड़े आरोप

प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि, पहली बार, देश के हर किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंची। पहली बार, उद्यमियों को व्यापार से सम्मानजनक Exit का मार्ग देने वाला IBC कानून बना। पहली बार, 8 करोड़ गरीब बहनों की रसोई में गैस का मुफ्त कनेक्शन पहुंचा है। पहली बार, 10 करोड़ गरीब परिवारों तक टॉयलेट की सुविधा पहुंची। पहली बार, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। पहली बार, देश को लोकपाल भी मिला। देश के लोगों को तो लोकपाल मिल गया, लेकिन दिल्ली के लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। इतना बड़ा आंदोलन और इतनी बड़ी-बड़ी बातें की गई थी, उन सबका क्या हुआ?

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 20 साल बहुत कुछ आपने देख लिया है, बहुत बर्बादी आप देख चुके हैं, अब एक ही रास्ता बचा है। अब दिल्ली में भाजपा का आना बहुत जरूरी है। शहीद जवानों के लिए देश में नेशनल वॉर मेमोरियल कितने साल बाद बना? - 50-60 साल बाद के बाद बना। CAA से हिंदुओं, सिखों और ईसाईयों को नागरिकता का अधिकार कितने साल बाद मिला? -70 साल बाद। शहीद पुलिसकर्मियों के लिए नेशनल पुलिस मेमोरियल कितने साल बाद बना?- 50-60 साल के बाद बना। उन्होंने कहा कि, शत्रु संपत्ति कानून कितने साल बाद लागू हुआ? 50 साल के बाद।बोडो आंदोलन के समाधान वाला समझौता कितने साल बाद हुआ? 50 साल के बाद। पूर्व सैनिकों को OROP का लाभ कितने साल बाद मिला? 40 साल के बादबेनामी संपत्ति कानून कितने साल बाद लागू हुआ? 28 साल बाद। 84 के सिख नरसंहार में दोषियों को सज़ा कितने साल बाद मिली?34 साल बाद।वायुसेना को नेक्स्ट जनरेशन लड़ाकू विमान कितने साल बाद मिला? 35 साल बाद।

दिल्ली हाईकोर्ट ने JK के सांसदों को संसद में प्रवेश से रोकने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षितदिल्ली हाईकोर्ट ने JK के सांसदों को संसद में प्रवेश से रोकने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

Comments
English summary
PM modi says country got a Lokpal, but people of Delhi are still waiting for a Lokpal
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X