लॉकडाउन बढ़ाने के साथ पीएम मोदी बोले, Aarogya Setu App जरूर डाउनलोड करें

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19 दिनों के लिए और लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के साथ ही कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भागीदार बनने के लिए देशवासियों से आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने में सहायता के लिए हर छोटे-बड़े मोबाइल पर यह ऐप डाउनलोड कीजिए।

Recommended Video

    Lockdown Extended: PM Modi ने कहा Aarogya Setu App डाउनलोड करें, जानिए फायदे | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi said with increasing lockdown, definitely download Aarogya Setu App

    पीएम मोदी की अपील
    मंगलवार सुबह 10 बजे अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि "कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।" इससे पहले पीएम मोदी ट्विटर हैंडल पर आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की अहमियत बताते हुए लिख चुके हैं कि 'कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में यह ऐप एक महत्वपूर्ण कदम है। तकनीक की सहायता से यह बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी देता है। जितने ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही ज्यादा कारगर साबित होगा।'

    PM Modi said with increasing lockdown, definitely download Aarogya Setu App

    कोरोना से जंग के लिए कारगर मोबाइल ऐप
    आरोग्य सेतु ऐप आपको यह बताने में सक्षम साबित हो सकता है कि आप कोरोना वायरस से कितने सुरक्षित हैं। इसके लिए यह ऐप आपके मोबाइल नंबर, आपके मोबाइल की लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ का इस्तेमाल करता है। इस ऐप के जरिए आप कोरोना संक्रमण के लक्षण का सेल्फ असेस्मेंट तो कर ही सकते हैं, उसके अलावा इसमें कोविड-19 से जुड़ी बेहद अहम जानकारियां और इससे जुड़े सारे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं।

    आपको अलर्ट करेगा आरोग्य सेतु ऐप
    इस ऐप की खासियत ये है कि जैसे ही कोरोना से संक्रमित कोई व्यक्ति आपके आसपास आएगा यह आपको अलर्ट कर देगा। इस ऐप को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत NIC ने तैयार किया है। आरोग्य सेतु ऐप एक सोशल ग्राफ का उपयेग करता है, जिससे लो और हाई रिस्क की श्रेणी का पता चल जाता है। लो रिस्क श्रेणी का मतलब है कि आप सुरक्षित हैं और घर पर ही रहें। लेकिन, हाई रिस्क में आने का मतलब है यह ऐप आपको टेस्ट सेंटर जाने के लिए नोटिफाई करेगा।

    आरोग्य सेतु ऐप आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे भी डाउनलोड कर सकते हैं:-

    1. Android - Play Store से डाउनलोड के लिएhttps://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu&hl=en इस लिंक पर क्लिक करें।

    2. iOS App Store से डाउनलोड करके के लिए आप https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357 पर क्लिक करें

    3. इसके अलावा आरोग्य सेतु एप के डायरेक्ट लिंक पर डाकर भी इसे डाउन कर सकते हैं। https://www.mygov.in/aarogya-setu-app/

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+