Birbhum हिंसा पर पीएम मोदी बोले- ऐसे अपराधियों को प्रोत्साहित करने वालों को भी माफ नहीं किया जाना चाहिए

ऐसे अपराधियों को प्रोत्साहित करने वालों को भी माफ नहीं किया जाना चाहिए।

कोलकाता, 23 मार्च। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्‍या के बाद बीरभूम में हिंसा हुईं जिसमें 8 लोगों की जलकर मौत हो गई हैं। वहीं इस हिंसा और घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है और साथ ही कहा किसी भी हाल में आरोपियों को माफ नहीं किया जाएगा।

pmmodi

पीएम मोदी ने बुधवार को कहा मैं बीरभूम हिंसा, पश्चिम बंगाल पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। दोषियों को बुक करने के लिए जो भी मदद की जरूरत है, मैं केंद्र से लेकर राज्य तक हर संभव मदद का आश्वासन देता हूं। मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और ऐसे अपराधियों को प्रोत्साहित करने वालों को भी माफ नहीं किया जाना चाहिए।

बता दें पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद वहां भीषण हिंसा हुई, जिसमें 8 लोगों की जल कर मौत हो गई। इस हिंसा में जिन लोगों की मौत हुई उनमें मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में प्रदेश की सत्‍ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस के एक बड़े नेता की हत्‍या कर दी गई। इसके बाद गुस्‍से में आए लोगों ने करीब दर्जन भर झोपड़ियों को आग लगा दी जिसमें दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की जलने से मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद लोगों में जबरदस्‍त दहशत है। बागुटी गांव के लोग अपने घरों को छोड़ कर दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं। वहीं जिसनके परिवार के लोग इस हिंसा की चपेट में आकर मारे गए उनके घर वालों को कहना है कि हमने अपने परिवार के लोगों को खो दिया है, अब हमारा परिवार और दुख नहीं सह सकता इसलिए हम लोग ये जगह छोड़ कर जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में राज्य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और राज्‍पाल में सीधी जंग छिड़ चुकी है। प्रदेश की भाजपा जहां केंद सरकार से पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्‍ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई है। वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर कहा है कि 'हिंसा एवं अराजकता' की संस्कृति की गिरफ्त में प्रदेश आ चुका है। जिसके जवाब में बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा राज्यपाल को चाहिए वह गैर-मुनासिब बयान बाजी से बचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+