कर्नाटक के विजयपुरा में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने कभी दलितों की परवाह नहीं की, BJP ने वंंचितों की मदद की

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस ने दलितों की कभी परवाह नहीं की, भाजपा सरकार ने उनकी सुध ली और मदद की।

pminkarnatka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के आक्रामक प्रचार अभियान के साथ कर्नाटक की लड़ाई अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। वहीं इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में बयार मोड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्‍य में पहुंच कर चुनाव प्रचार की बागडोर अपने हाथ में थाम ली है।

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को बीदर में मेगा शो के बाद विजयपुरा पीएम मोदी ने अपनी दूसरी रैली को संबोधित किया। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, पीएम छह जनसभाओं और दो रोड शो में हिस्‍सा लेने वाले हैं।

विजयपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कर्नाटक की बोम्‍मई सरकार की उपलब्धियों को गिनाया इसके साथ ही यहां पर भी विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार ने गरीब, दलित, निराश्रित और विकलांग हर वर्ग को प्राथमिकता दी है। भाजपा सरकार में समाज के वंचित वर्गों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्राप्त है।

डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के खाने और रहने के लिए काम किया है। उन्‍होंने कहा कर्नाटक में 9 लाख ऐसे परिवार हैं, जिन्हें कई पीढ़ियों के बाद अपने पहले पक्के घर में एंट्री मिली है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हम बसवन्ना की शिक्षाओं का पालन कर रहे हैं। यह भाजपा सरकार ही है जिसने समाज के सभी वर्गों को प्राथमिकता दी है। डबल इंजन की सरकार अन्ना, आश्रय और अक्षरा के लिए काम कर रही है। हाल ही में, मैं बंजारा समुदाय के लिए हक्कू पत्र वितरित करने के लिए कलाबुरगी में था।

उन्‍होंने कहा अकेले विजयपुरा में, तीन लाख किसानों के खाते में छह सौ करोड़ रुपये से अधिक आए हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा अपको ये याद होगा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को यह पैसा नहीं मिलता।पीएम ने कहा कि यह बीजेपी सरकार थी जिसने वंचित समुदायों की मदद की।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी दलितों की परवाह नहीं की उनकी हमेशा उपेक्षा और अपमान किया है। कांग्रेस ने केवल 'गरीबी हटाओ' नारा मात्र दिया। इसके साथ ही पीएम ने आरोप लगाया कि इसकी योजनाओं और कार्यक्रमों का वास्तविक लाभ गरीबों को मिलने के बजाय मध्यस्थों, इसके भ्रष्ट नेताओं को मिला।

इसके साथ पीएम मोदी ने कहा भाजपा के पास कर्नाटक के विकास का कोइ रोड मैप नहीं है।प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस उम्र के हिसाब से वोट मांग रही है। उन्‍होंने सिद्धारामैया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो कह रहे हैं कि उनका ये आखिरी चुनाव है और मौका मांग रहे हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, लेकिन कर्नाटक की जनता को भाजपा पर ही भराेसा है इसलिए वो इस बार भाजपा को ही वोट करेगी।

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कर्नाटक की जनता से भाजपा को अधिक से अधिक वोट करके बहुमत की सरकार बनाने में मदद करने की अपील भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+