लॉकडाउन में सीएम अशोक गहलोत ने लिया ऐसा फैसला, पीएम मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 28 हजार पहुंचने वाली है। जिसको लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में कोरोना को फैलने से रोकने, लॉकडाउन संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मजदूरों को लेकर लिए गए एक फैसले पर पीएम मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की। साथ ही अन्य राज्यों से भी राजस्थान सरकार के फैसले का अनुसरण करने को कहा।

modi

दरअसल लॉकडाउन में छूट के बाद फैक्ट्रियों में काम को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक अहम फैसला लिया था। जिसके तहत मजूदरों के रुकने की व्यवस्था फैक्ट्री में ही रहेगी। साथ ही उनसे आठ घंटे की बजाए 12 घंटे काम कराया जाएगा। जिससे मजदूरों की कमी दूर होगी और इस मुश्किल वक्त में प्रोडक्शन भी बढ़ेगा। सीएम गहलोत के इस कदम की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वो इस पहल के लिए राजस्थान सरकार को बधाई देना चाहेंगे। उनके इस फैसले की आलोचना हुई थी, लेकिन अब ऐसे मुश्किल हालात में राजस्थान ने सभी राज्यों को नई दिशा दिखाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य राज्य भी राजस्थान सरकार की इस पहल का अनुसरण करेंगे।

'अर्थव्यवस्था को लेकर ना करें चिंता'
बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर चिंता करने की जरूरत नहीं है, हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। बैठक में नौ में से पांच मुख्यमंत्रियों ने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होना चाहिए, जबकि बाकी कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए इसका विस्तार करने के पक्ष में थे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों को संक्रमण के स्तर के आधार पर जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटने को कहा है। इसके साथ ही लॉकडाउन खोलने का प्लान भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ग्रीन और ऑरेंज क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू होने की संभावना है।

Recommended Video

    Lockdown Extension : PM Modi ने Chief Ministers से कहा, Economy की ना लें टेंशन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+