PM मोदी ने की गणपति बप्पा की आरती, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर गणेश उत्सव में हुए शामिल
नई दिल्ली, 31 अगस्त। गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर गणेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने वहां भगवान गणेश की आरती की। वहीं पीएम ने इस खास मौके पर पीएम ने एक संस्कृत श्लोक के जरिए बधाई दी।

पीएम ने की गणेश पूजा
बुधवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास का दौरा किया और गणेश चतुर्थी के अवसर पर 'आरती' की। पीएम ने इससे पहले गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

संस्कृत श्लोक से पर्व की बधाई
प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत में एक श्लोक साझा किया और ट्विटर पर लिखा, 'गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश की कृपा हम पर हमेशा बनी रहे।'

10 दिन का गणेश उत्सव शुरू
गणेश चतुर्थी के दिन से दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है। ज्ञान और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश के भक्त भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के दौरान उनका जन्म मनाते हैं। इस खास मौके पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्तियों को लाते हैं, उपवास करते हैं, मुंह में पानी लाने वाले व्यंजन तैयार करते हैं।

देश के शीर्ष नेताओं ने की मंगलकामना
प्रधानमंत्री के अतिरिक्त देश के सभी शीर्ष नेताओं ने इस मौके पर मंगलकामना की है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में शांति और समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ट्विट
राष्ट्रपति ने अपने ट्विट में लिखा, 'गणेश चतुर्थी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मंगलमूर्ति भगवान गणेश ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। मैं कामना करती हूं कि श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रसार हो।' वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्विट में लिखा,'सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया!'
PM Modi performs 'aarti' at Piyush Goyal's residence on Ganesh Chaturthi
Read @ANI Story | https://t.co/GQa7398yP6#GaneshChaturthi #GaneshChaturthi2022 #PMModi #NarendraModi pic.twitter.com/9vQZXBNPwY
— ANI Digital (@ani_digital) August 31, 2022
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications