National Unity Day: PM मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, शाह ने भारत रत्न को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

देश आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 150वीं जयंती मना रहा है। एक ऐसा नेता जिसने भारत को एक सूत्र में पिरोने का सपना देखा और उसे साकार किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। केवडिया से लेकर दिल्ली तक, हर कोने में 'राष्ट्र की एकता' के स्वर गूंज रहे हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आज उस महान विभूति को नमन करता है, जिसने भारत के 562 रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत की नींव रखी।

PM Modi during Rashtriya Ekta Diwas

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि, भारत सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। वे भारत के एकीकरण के पीछे की प्रेरक शक्ति थे। राष्ट्रीय एकता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। हम एकजुट, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के उनके सपने को साकार करने के लिए दृढ़ हैं।'


गुजरात के एकता नगर (Ekta Nagar) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) के मौके पर 'एकता की शपथ (Oath of Unity)' दिलाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि, सरदार पटेल के आदर्श आज भी राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूती के प्रतीक बने हुए हैं।

एकता नगर में 'राष्ट्रीय एकता दिवस परेड' का भव्य आयोजन
एकता नगर में पीएम मोदी ने 'राष्ट्रीय एकता दिवस परेड (Rashtriya Ekta Diwas Parade)' का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) भी दिया गया, जिसकी अगुवाई गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी सिमरन भारद्वाज (IPS Officer Simran Bhardwaj) ने की।

परेड में वीरता पदक विजेता जवानों का सम्मान
परेड में सीआरपीएफ (CRPF) के 5 शौर्य चक्र विजेता और बीएसएफ (BSF) के 16 गैलेंट्री मेडल विजेता शामिल हुए। इन जांबाजों ने झारखंड में नक्सल विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में असाधारण साहस का प्रदर्शन किया था। बीएसएफ के जवानों ने पश्चिमी सीमा पर 'ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)' के दौरान अद्वितीय शौर्य दिखाया, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना
राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल को जिस सम्मान के वे हकदार थे, वह लंबे समय तक नहीं मिला।

शाह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को उस समय की कांग्रेस सरकार ने उचित सम्मान नहीं दिया। उन्हें भारत रत्न मिलने में 41 साल की देरी हुई। न कोई स्मारक बना, न कोई भव्य मूर्ति। लेकिन जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तभी 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की परिकल्पना साकार हुई।'


दिल्ली में श्रद्धांजलि और एकता का संकल्प
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। देशभर में स्कूली बच्चे, पुलिस बल और आम नागरिक 'रन फॉर यूनिटी' (Run for Unity) में शामिल हुए - जो सरदार पटेल के संदेश "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" को साकार रूप देने का प्रतीक है।

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस एकता और अखंडता का सपना देखा था, आज वही भारत की ताकत बन चुका है।

सरदार पटेल की विरासत: भारत की एकता का आधार
सरदार पटेल को 'भारत के लौहपुरुष' (Iron Man of India) के नाम से जाना जाता है। उन्होंने स्वतंत्र भारत की 562 रियासतों को एक राष्ट्र में जोड़ा, जिससे आज का भारत बना। उनका जीवन देश के लिए सेवा, दृढ़ता और समर्पण का प्रतीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+