Gandhi Jayanti: पीएम मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, स्वच्छता अभियान में शामिल होकर दिया यह संदेश

Gandhi Jayanti: देश में महात्मा गांधी की 155वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए स्वच्छ भारत मिशन की सफलता और भविष्य की योजनाओं पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर मोदी ने 10,000 करोड़ रुपए की विभिन्न स्वच्छता परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। जिसका उद्देश्य देशभर में जल और सीवेज प्रबंधन सुधारना, नमामि गंगे योजना को मजबूती देना और कचरे से बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह परियोजनाएं गांधीजी के स्वच्छता और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के सिद्धांतों के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर कहा कि गांधीजी का स्वच्छता का सपना हर भारतीय का सपना बन चुका है। स्वच्छ भारत मिशन ने न केवल लाखों भारतीयों को एकजुट किया। बल्कि भारत को स्वच्छता के मामले में एक नई दिशा दी है। आज 10,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए हम गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की ओर एक और कदम बढ़ा रहे हैं।

narendra modi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को राज्य में सेवा पखवाड़ा पहल के तहत आगे बढ़ाया गया। इसी तरह ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य राज्यों के कई अधिकारी भी गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफलता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पिछले पखवाड़े में 27 लाख से अधिक स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि स्वच्छता का संदेश हर कोने तक पहुँच चुका है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छता पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधीजी का स्वच्छता का संदेश अब एक व्यापक आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी इस मौके पर गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय प्रगति में उनके योगदान को याद किया।

देशभर में महात्मा गांधी की जयंती को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता अभियान, पुष्पांजलि अर्पण और अन्य गतिविधियों के माध्यम से पूरे देश ने गांधीजी के प्रति सम्मान और उनकी शिक्षाओं के प्रति समर्पण दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं द्वारा की गई श्रद्धांजलि न केवल गांधीजी के योगदान को याद करने के लिए थी। बल्कि उनके आदर्शों को साकार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर भारत ने उनके स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय विकास के सिद्धांतों को फिर से याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने यह संकल्प लिया कि गांधी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+