INTERVIEW: सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी बोले- मैंने जवानों को मिशन खत्म कर सूर्योदय से पहले लौटने के लिए कह दिया था

Recommended Video

    PM Modi ने जब कहा आसान नहीं थी Surgical Strike, बताई एक-एक बात | Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को एक 'बड़ा रिस्क' बताया है। जम्मू कश्मीर के उरी में सेना पर हमले के बाद इंडियन आर्मी ने सितबर 2016 में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के उस पार जाकर पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के मिशन पर गई स्पेशल फोर्स को उन्होंने कहा था कि मिशन सक्सेस हो या फेल लेकिन सूर्योदय से पहले लौट आना।

    INTERVIEW: मोदी ने बताया कैसे मिशल सर्जिकल स्ट्राइक हुआ पूरा

    सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पहली बार खुलकर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जवानों के सेफ्टी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की डेट को दो बार बदला गया था। बता दें कि उरी में सेना के जवानों की मौत के बाद सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने की योजना बनाई थी।

    पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने उन्हें साफ आदेश दिया था कि मिशन में चाहे तुम सक्सेस या फेल लेकिन सूर्योदय से पहले लौट आना। इसे (मिशन) ज्यादा लंबा मत खींचना।' पीएम मोदी ने इस मिशन से पहले जोर देते हुए कहा था कि इस ऑपरेशन में किसी जवान की जान नहीं जानी चाहिए, फिर चाहे मिशन में फेल भी क्यों न हो।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान वे पूरी रात इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे और लाइव अपडेट ले रहे थे। पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बार में आगे कहा, 'मुझे पता है यह बहुत बड़ा रिस्क था। हालांकि, मैंने कभी पॉलिटिकल रिस्क की परवाह नहीं की। लेकिन, सबसे बड़ी चिंता जवानों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर थी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+