राम विलास पासवान के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- उनका जाना मेरी लिए व्यक्तिगत क्षति

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, जिस वजह से चार दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में उनके दिल की सर्जरी हुई थी। तब से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। एक तेजतर्रार नेता के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करीबी साथी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Ram Vilas Paswan Passed Away: रामविलास पासवान का निधन, Chirag Paswan ने की पुष्टि | वनइंडिया हिंदी
    modi

    राम विलास पासवान के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे पास इस दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। उनके निधन ने हमारे राष्ट्र के लिए एक शून्य छोड़ दिया है, जो शायद कभी नहीं भरेगा। पीएम मोदी के मुताबिक राम विलास पासवान का निधन उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है, जो हमेशा चाहते थे कि हर गरीब व्यक्ति देश में गरिमामई जीवन व्यतीत करे।

    चिराग ने लिखी इमोशनल पोस्ट
    राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa...। चिराग के अलावा लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके निधन से स्तब्ध हैं। बिहार चुनाव की व्यस्तता के बीच चिराग उनके अंतिम दिनों में उनके साथ अस्पताल में काफी वक्त बिताते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+