Odisha New CM: PM मोदी के बताए इस फॉर्मूले से हुआ ओडिशा के नए सीएम का चयन, जानिए क्या थे मापदंड?

Odisha CM Selection Formula: पहली बार भगवान जगन्नाथ की धरती पर भगवा फहराने वाली भाजपा ने लंबी मंत्रणा के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचे राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में विधायकों की बैठक में 4 बार के विधायक और मजबूत आदिवासी नेता मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

24 सालों तक ओडिशा की सत्ता पर राज करने वाली नवीन पटनायक की पार्टी अब सरकार से बेदखल हो चुकी है। इस बार भाजपा के हाथों उसे करारी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ ओडिशा में सत्ता परिवर्तन हो गया है। वहीं भाजपा ने सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम बनाने का भी ऐलान किया।

Odisha CM Formula

ऐसे में सीएम की दौड़ में चल रहे कई चेहरों को पछाड़ते हुए मोहन चरण मांझी ओडिशा के अगले सीएम होंगे। बुधवार यानी 12 जून को शपथ समारोह होगा, जिसके बाद नई सत्ता का शुभारंभ होगा। वहीं सीएम चयन का फॉर्मूला दिल्ली से ही सेट होकर आया था, जिसके ंमापदंड पर मांझी पूरी तरह से फिट बैठे।

पीएम मोदी ने सेट किया था फॉर्मूला

सीएम चयन के फॉर्मूले का खुलासा खुद ओडिशा भाजपा सांसद ने किया। बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने बताया कि PM मोदी ने जो फार्मूला बताया था, उसी के आधार पर ख्यमंत्री बनाया गया है। पुरोहित के अनुसार 'ओडिशा में जन्मा व्यक्ति, ओडिशा की भाषा, संस्कृति का ज्ञान रखने वाला, ओडिशा के विकास का विजन रखने वाला व्यक्ति ही मुख्यमंत्री होगा' और उसी के बेस पर मोहन मांझी को सलेक्ट किया गया।

विधायकों ने सर्वसम्मति से चुना

पुरोहित ने कहा कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन माझी, जो ओडिशा में बड़ा आदिवासी चेहरा हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे।

बता दें कि 52 वर्षीय मोहन चरण मांझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। वो लगातार क्योंझर सीट से चार बार विधायक चुनकर आए हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में कुल 147 सीटों में बीजेपी 78 सीटें जीतकर सत्ता में काबिज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+