पीएम बेटे के "हर घर तिरंगा" अभियान में शामिल हुईं मां हीराबेन, बच्चों के संग फहराया राष्ट्रीय ध्वज
पीएम बेटे के "हर घर तिरंगा" अभियान में शामिल हुईं मां हीराबेन, बच्चों के संग फहराया राष्ट्रीय ध्वज
अहमदाबाद, 13 अगस्त: पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर शनिवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वावन पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ। स्वतंत्रता दिवस के दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने हर नागरिक से अपने घर में तिरंगा फहरा कर आजादी के जश्न में शामिल होने की गुजारिश की है। वहीं पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी अपने बेटे के इस हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो चुकी हैं।

अहमदाबाद में शनिवार को पीएम मोदी की 99 वर्षीय मां हीराबेन ने बच्चों के संग अपने घर पर तिरंगा फहराया और जोश के साथ जय हिंद के नारे लगा कर भारत माता को नमन किया।
Gandhinagar, Gujarat | Heeraben Modi, mother of Prime Minister Narendra Modi distributes national flag to children and hoists the tricolour as the #HarGharTiranga campaign begins today. pic.twitter.com/oFlFSCMCc6
— ANI (@ANI) August 13, 2022












Click it and Unblock the Notifications