'शांति का रास्ता अपनाएं, मैं आपके साथ हूं', मणिपुर हिंसा को लेकर क्या-क्या बोले PM मोदी, 5 बड़ी बातें

PM Narendra Modi Mizoram Manipur Visit: क्या प्रधानमंत्री मोदी का दौरा मणिपुर में शांति और विकास का नया अध्याय लिखेगा? इन्हीं सवालों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पूर्वोत्तर और बिहार के दौरे पर हैं, जहां वे ₹71,850 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। इस दौरे में उनका मुख्य ध्यान मिजोरम और मणिपुर पर रहा है।

पीएम मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत मिजोरम से की, जहां उन्होंने ₹9,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सबसे खास थी बैराबी-सैरांग रेल लाइन, जिसने पहली बार मिजोरम की राजधानी आइजोल को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ा है। इस परियोजना से मिजोरम की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

PM Narendra Modi visit Manipur

मणिपुर के नाम में ही 'मणि' है: पीएम मोदी

हिंसा प्रभावित मणिपुर, जो मई 2023 के बाद पीएम मोदी का पहला दौरा था, यहां उन्होंने लोगों को शांति और विकास का संदेश दिया। चुराचांदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है।'

पीएम ने राहत शिविरों में विस्थापित परिवारों से मुलाकात की, और उन्हें यकीन है कि मणिपुर में अब म्मीद और विश्वास की नई सुबह का उदय हो रहा है। उन्होंने लोगों के जज्बे को सैल्यूट किया और कहा कि भारी बारिश के बावजूद लोगों का इतनी बड़ी संख्या में आना उनके प्यार का प्रतीक है।

पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें

1. विकास के लिए शांति जरूरी: प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि कहीं भी विकास तभी हो सकता है, जब वहाँ शांति हो। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में पिछले 11 सालों में कई विवादों को बातचीत से सुलझाया गया है, और लोगों ने विकास को प्राथमिकता दी है।

2. 7,300 करोड़ की विकास परियोजनाएं: पीएम मोदी ने चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य मणिपुर के लोगों, खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले जनजातीय समाज की जिंदगी को बेहतर बनाना है।

3. कनेक्टिविटी पर जोर: उन्होंने बताया कि सैकड़ों गांवों तक रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है और जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन जल्द ही इंफाल को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ देगी।

4. स्वास्थ्य और शिक्षा का वादा: पीएम ने कहा कि अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी अच्छे स्कूल और अस्पताल बन रहे हैं। चुराचांदपुर में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ है, और आयुष्मान भारत योजना के तहत मणिपुर में ढाई लाख से अधिक मरीजों को मुफ्त इलाज मिल चुका है।

5. शांति की अपील: पीएम मोदी ने सभी संगठनों से शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं आपके साथ हूं... भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+