PM Modi और फिजी के प्रधानमंत्री की अहम मुलाकात, डिफेंस डील समेत हुए ये 7 बड़े समझौते
PM Modi Meets Fiji PM: फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी आधिकारिक मुलाकात हुई है। 26 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में राबुका कई अन्य अहम मंत्रियों और उद्योगपतियों के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फिजी के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और भविष्य में दोनों देशों की भागीदारी डिफेंस समेत बाकी क्षेत्रों में मजबूत होगी।
PM Modi ने फिजी के साथ साझेदारी को बताया अहम
वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फिजी वैश्विक दक्षिण विकास प्रक्रिया के मजबूत साझेदार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन से निपटने में फिजी की हर संभव मदद करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी और फिजी के पीएम ने संयुक्त प्रेस वार्ता भी की। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,'रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय भारत और फिजी ने मिलकर लिया है। भारत फिजी को समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में और सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण और उपकरणों के द्वारा सहयोग करेगा। हमने तय किया है कि फिजी यूनिवर्सिटी में हिंदी और संस्कृत पढ़ाने के लिए भारतीय शिक्षक भेजा जायेगा। फिजी के पंडित भारत आकर प्रशिक्षण लेंगे और गीता महोत्सव में भी भाग लेंगे।'
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने RSS से ही क्यों चुना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को? अमित शाह ने आरोपों पर दिया ये जवाब
भारत और फिजी के बीच इन क्षेत्रों में हुए 7 समझौते
- दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति।
- आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए संयुक्त पहल पर भी भारत और फिजी ने सहमति जताई है।
- समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भी भारत और फिजी मिलकर काम करेंगे।
- जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन में भारत का समर्थन।
- शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में समझौता।
- डिजिटल तकनीक और आईटी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति।
- सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जन-से-जन संपर्क बढ़ाने का निर्णय।
यह भी पढ़ें: India-Ukraine: भारत आकर PM मोदी से मिलेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, किस बात का कर रहे इंतजार?












Click it and Unblock the Notifications