शिव के बाद अब शक्ति की शरण में पहुंचे PM मोदी, 45 घंटे के ध्यान में बैठने से पहले लिया भगवती अम्मन का आशीर्वाद

PM Modi in Kanyakumari: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। आज चुनाव प्रचार थम चुका है और प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी ध्यान करने कन्याकुमारी पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने 45 घंटे के ध्यान को शुरू करने से पहले भारत के सबसे दक्षिणी छोर तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे।

पीएम मोदी की बीते लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले भी ध्यान लगाने केदारनाथ गए थे। इस बार पीएम मां पार्वती की शरण में पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में लगभग 45 घंटे तक साधना करेंगे। यह वही स्थान है जहां आज से 131 साल पहले स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था।

PM Modi

कन्याकुमारी पहुंच कर सबसे पहले प्रधानमंत्री भगवती अम्मन मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। वहां पीएम ने देवी मां के दर्शन और पूजा-प्रार्थना की। इस दौरान धोती और सफेद शॉल पहने पीएम मोदी ने मंदिर में प्रार्थना करते हुए गर्भगृह की परिक्रमा की। पुजारियों ने एक विशेष 'आरती' की और उन्हें मंदिर का 'प्रसाद' दिया। प्रसाद में एक शॉल और मंदिर के पीठासीन देवी की एक फ़्रेमयुक्त तस्वीर शामिल थी।

पीएम मोदी चुनाव प्रचार के अंत में आध्यात्मिक यात्राएं करने के लिए जाने जाते हैं। 2019 में उन्होंने केदारनाथ का दौरा किया और 2014 में उन्होंने शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था। इस बार पीएम कन्याकुमारी पहुंचे हैं जहां मां पार्वती के कुमारी स्वरुप की पूजा की जाती है। इस स्थान पर एक शक्तिपीठ भी स्थित है। मान्यताओं के अनुसार इस शक्तिपीठ में माता सती की पीठ गिरी थी।

कन्याकुमारी ने पीएम मोदी की यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके प्रवास के दौरान 2,000 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, यहां तक ​​कि भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी कड़ी निगरानी रखेंगे।

4 जून को होनी है मतगणना

इस बार सात चरणों में आयोजित लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुआ और आखिरी चरण 7 जून को है। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पीएम मोदी और बीजेपी को उम्मीद है कि वे 2019 में अपने से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। भाजपा ने इस बार 400 पार सीटों का नारा भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+