राजस्थान: इस शख्स को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चौंका सकते हैं पीएम मोदी
जयपुर: राजस्थान में मदनलाल सैनी की मौत के बाद बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है। पीएम मोदी एक बार फिर राजस्थान में कम मशहूर चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चौंका सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में जो नाम बताए जा रहे हैं, उनमें तीन संघ पृष्ठभूमि के हैं। वहीं इसमें एक युवा चेहरा भी शामिल है। गौरलब है कि पिछले साल बीजेपी प्रदेश अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद पार्टी ने सबको चौंकाते हुए मदनलाल सैनी को पार्टी चीफ बनाया था।

पीएम मोदी इन्हें बनाएंगे प्रदेश अध्यक्ष!
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी बार फिर पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकते हैं। कोटा की रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर को ये जिम्मेदारी मिल सकती है। संघ पृष्ठभूमि, जमीनी जुड़ाव, कार्यकर्ताओं के बीच साफ सुथरी छवि और नेताओं के साथ तालमेल को देखते हुए वो पीएम मोदी और पार्टी की पंसद हो सकते हैं। पार्टी के सूत्रों की मानें तो दिलावर को ये जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

इन तीन नामों पर भी चर्चा
राजस्थान सरकार में दो पूर्व मंत्रियों वासुदेव देवनानी और अरुण चतुर्वेदी का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। सतीश पूनिया को भी भावी प्रदेश अध्यक्ष के तौर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि ये तीनों नेता भी संघ पृष्ठभूमि के हैं।। पार्टी अभी तक आम तौर पर संगठन की जिम्मेदारी ऐसे ही किसी संघ पृष्ठभूमि वाले नेता को सौंपती आई है। वैश्य, जाट, राजपूत और दलित को केंद्र में अहम जिम्मेदारी देने के बाद बने समीकरणों के बाद इन लोगों में से ही किसी के अध्यक्ष बनने की संभावना ज्यादा है।

मदन लाल सैनी का हुआ देहांत
24 जून को दिल्ली के एम्स में में 76 साल के मदनलाल सैनी ने अंतिम सांस ली। उनकी मौत के बाद ये पद खाली हो गया। मंगलवार को सीकर के उदयलाल की ढाणी में उनके फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि राजस्थान के सीकर शहर की पुरोहितजी की ढाणी निवासी मदन लाल सैनी को मार्च 2018 में राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाया था। फिर जून 2018 में उन्हें राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाकर उनके हाथ में पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Rajasthan Board Topper Prize: टॉपर्स की प्राइज मनी पर सरकार ने चलाई कैंची, 10वीं के छात्रों को अब क्या मिलेगा? -
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आज, वेबसाइट क्रैश होने पर SMS-DigiLocker से ऐसे देखें नतीजे -
Rajasthan Board Result: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कहां और कितने बजे चेक कर सकेंगे मार्कशीट? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications