PM Modi Lok Sabha: एलआईसी में पैसा डूबने की खबरों की पीएम मोदी ने संसद में बताई हकीकत

पीएम मोदी ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने आर्थिक मोर्च पर विपक्ष को जमकर घेरा।

पीएम मोदी ने कहा कि, विपक्ष के लोगों को सीक्रेट वरदान मिला हुआ है। ये लोग जिसका बुरा चाहेंगे, उसकी भलाई ही होगी। आपको बड़ा सीक्रेट वरदान है जी। मैं तीन उदाहरण से ये सीक्रेट वरदान को सिद्ध कर सकता हूं।

pm-modi-lok-sabh

पीएम मोदी ने कहा कि, इन लोगों ने बैंकिंग सेक्टर के लिए कहा था। देश बर्बाद हो जाएगा न जाने क्या-क्या कहा था। बड़े-बड़े विद्वानों को विदेशों से ले आते थे। ताकि उनकी बात कोई न माने तो उनकी मान ले। जब इन्होंने बैंकों का बुरा चाहा तो हुआ क्या पब्लिक सेक्टर बैंक का नेट प्रॉफिट दो गुने से ज्यादा हो गया।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सरा उदाहरण, हमारे डिफेंस के हेलीकॉप्टर बनाने वाली सरकारी कंपनी एचएएल। ये एचएएल को लेकर कितनी भली बुरी बातें इन्होंने की थी। क्या कुछ नहीं कहा गया था एचएएल के बारे में। इसका दुनिया पर असर पड़ता है। भारत की डिफेंस इंडस्ट्री खत्म हो चुकी है।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला करते हुए जैसे आजकल खेतों में जाकर वीडियो शूट होता है। वैसा ही उस समय एचएएल फैक्ट्री के दरवाजे पर मजदूरों की सभा कराकर वीडियो शूट कराया गया था। इसका बुरा चाहा लेकिन आज एचएएल आज नई बुलंदी छू रहा है। एचएएल ने अपना अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू रजिस्टर किया है।

पीएम मोदी ने एलआईसी को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि, एलआईसी के लिए क्या-क्या कहा गया था गरीबों के पैसे डूब रहे हैं। जितनी उतनी कल्पनाशक्ति थी , जितने उनके दरबारियों ने कागज पकड़ा दिया था, उतना बोल रहे थे। लेकिन आज एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि तीसरे टर्म में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+