2019 लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी का 'गोल्डन कार्ड'
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में 'आयुष्मान भारत' योजना की शुरुआत कर दी। 2019 लोकसभा चुनाव के लिहाज से पीएम मोदी की इस योजना को गेम चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है। इस योजना की मदद से देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस पीएम मोदी ने इस योजना की घोषणा की थी।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों पर बीजेपी की नजर
पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के गरीब लोगों को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया। हालांकि, इस योजना को लागू करने में कई चुनौतियां भी हैं, लेकिन बीजेपी को उम्मीद है कि इस अयोग्य योजना की मदद से बीजेपी को जातिगत समीकरण तोड़ने में मदद मिलेगी। दरअसल, बीजेपी को अब तक शहरी क्षेत्रों की पार्टी माना जाता रहा है। ऐसे में ग्रामीण भारत में उसकी पैठ बनाने में यह योजना काफी सफल साबित हो सकती है।

सभी लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं पीएम मोदी
आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के जरिए पीएम मोदी लाभार्थी से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस योजना के सभी लाभार्थियों को पीएम मोदी खुद लेटर भेज रहे हैं। लेटर के माध्यम से ही इंश्योरेंस की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की तरफ से लेटर भेजने का काम शुरू हो गया है। लगभग 10 करोड़ परिवार को पीएम मोदी की तरफ लेटर भेजे जाएंगे। अगर आपको प्रधानमंत्री का लेटर मिल गया है तो आप इस स्कीम से जुड़ गए।

पीएम मोदी का चुनावी 'गोल्डन कार्ड'
पीएम मोदी की ओर से भेजे जा रहे लेटर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें QR (क्यूआर) कोड दिया गया है। QR कोड होने से हेल्थ सेंटर या अस्पताल में आपकी पहचान आसानी से हो जाएगी। इस QR कोड से अस्पताल में आपकी पहचान सुनिश्चित होने के बाद लाभार्थी परिवार को गोल्डन कार्ड जारी किया जाएगा। यह गोल्डन कार्ड ही उन्हें हमेशा काम आएगा।यही गोल्डन कार्ड पीएम मोदी के लिए 2019 लोकसभा में गेम चेंजर साबित हो सकता है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications