पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'मेरा युवा भारत पोर्टल', कहा- युवा मिलकर हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं
Mera Yuva Bharat Portal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में अमृत महोत्सव स्मारक एवं अमृत वाटिका का शिलान्यास किया। मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में वर्चुअली 'मेरा युवा भारत पोर्टल' लॉन्च किया।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'मेरा युवा भारत' पोर्टल देश के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह में पीएम मोदी ने कहा, 'एक ओर जहां हम एक कार्यक्रम का समापन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ये नए संकल्प की शुरुआत है। 21वीं सदी में मेरा भारत युवा संगठन देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। मेरी माटी मेरा देश इस बात का उदाहरण है कि कैसे युवा मिलकर हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।"

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, ''जब इरादे अच्छे हों और राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि हो, तो परिणाम सर्वोत्तम होते हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान, भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश ने राजपथ से कर्तव्य पथ तक की दूरी तय की है।"
पीएम मोदी ने कहा कि '"सरदार पटेल की जयंती पर हर कोई कर्तव्य पथ पर एक ऐतिहासिक 'महायज्ञ' का गवाह बन रहा है, ठीक वैसे ही जैसे लोग इसके लिए एकत्र हुए थे इसी तरह दांडी यात्रा, आजादी का अमृत महोत्सव ने जन-भागीदारी के पैमाने से नया इतिहास रचा है।''
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''एक ओर जहां हम एक कार्यक्रम का समापन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, यह नए संकल्प की शुरुआत है। 21वीं सदी में 'मेरा भारत युवा' संगठन देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। मेरी माटी मेरा देश इस बात का उदाहरण है कि कैसे युवा मिलकर हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।"
अमृत कलश यात्रा' के समापन पर कार्यक्रम आयोजित
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर समापन कार्यक्रमं आयोजित किया गया। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत देश भर में आयोजित 'अमृत कलश यात्रा' का मंगलवार को समापन किया। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई मिट्टी को एक विशालकाय अमृत कलश में अर्पित किया और उसका तिलक भी लगाया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के उपलक्ष्य में किया जा गया।












Click it and Unblock the Notifications