करोड़ो लोगों के लिए अहम योजनाओं की आज शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन महात्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। शहरी विकास सहित, स्मार्ट सिटी योजना की पीएम आज शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर देश के कई निकायों के सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत भी करेंगे।

स्मार्ट सिटी योजना जोकि भाजपा का चुनावी मुद्दा था जिसकी लागत 4 लाख करोड़ रुपए है प्रधानमंत्री उसकी आज शुरुआत करेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी देशवासियों को घर मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही शहरी विकास के लिए अटल योजना जिसके अंतर्गत 500 शहर आयेंगे के साथ ही सभी देशवासियों को घर देने के कार्यक्रम का भी उद्घाटन पीएम करेंगे।
इस मौके पर पीएम इन योजनाओं से जुड़ी गाइडलाइन के बारे में भी जानकारी देंगे। दो दिन चलने वाली इस वर्कशॉप मे देशभर के 1000 से अधिक मेयर, निकायों के प्रमुख और इन विभागों से संबंधित मंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इन लोगों से स्वयं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications