आखिर कैसे करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचत, हर महीने होती है लाखों की कमाई
पिछले 10 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जबरदस्त छलांग लगाई है। 10 वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी। लेकिन अब यह पांचवे पायदान पर पहुंच गई है।
एक तरफ देश में बड़ी संख्या में निवेशक शेयर बाजार, म्युचुअल फंड, रियल स्टेट में निवेश कर रहे हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी परंपरात निवेश में भरोसा रखते हैं।

पीएम के पास कुल 3.02 करोड़ रुपए
प्रधानमंत्री ने वाराणसी में नामांकन के दौरान जो एफिडेविट फाइल किया है उसमे उनके निवेश की जानकारी सामने आई है। इस वर्ष पीएम मोदी के एफिडेविट में दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के पास कुल चल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपए है।
जबकि उनके पास 52910 रुपए कैश हैं। पीएम मोदी के पास ना कोई जमीन है, ना कोई घर और ना ही कोई कार है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी को सरकारी आवास और गाड़ी की सुविधा मिलती है, लिहाजा उन्हें व्यक्तिगत तौर पर इसकी जरूरत कभी महसूस नहीं हुई।
कितनी है टैक्सेबल इंन्कम
एफिडेविट के अनुसार पीएम मोदी कि कर योग्य आय दोगुनी हुई है। वर्ष 2018-19 में पीएम की कर योग्य आय 11 लाख रुपए थी, जोकि 2022-23 में बढ़कर 23.5 लाख हो गई है।
कहां करते हैं पीएम निवेश
बात करें सेविंग और निवेश की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंक में फिक्स डिपॉजिट यानि एफडी और नेशल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर भरोसा करते हैं। पीएम मोदी ने 2.85 करोड़ रुपए की एफडी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में की है।
स्टेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को औसतन 7.50 फीसदी का ब्याज एफडी पर देता है। इस लिहाज से पीएम को हर वर्ष तकरीबन 20 लाख रुपए का ब्याज मिलता है। हर महीने की बात करें तो तकरीब 1.70 लाख रुपए पीएम मोदी को ब्याज मिलता है।
इसके अलावा 9.12 लाख रुपए का निवेश नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में किया है। एफडी और एनएससी में पीएम मोदी का कुल निवेश 3 करोड़ रुपए है। वहीं पीएम मोदी को इस स्कीम से तकरीबन 70 हजार रुपए हर वर्ष ब्याज मिलता है।
क्या है एनएससी
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट की बात करें तो यह सरकार की फिक्स इंन्कम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जोकि पोस्ट ऑफिस की ओर से मुहैया कराई जाती है। इसमे वार्षिक 7.7 फीसदी का ब्याज मिलता है।
अहम बात यह है कि इसमे किए गए निवेश पर 80सी के तहत आयकर में छूट मिलती है और इसे कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है। हालांकि एनएसई में लॉक-इन पीरियड 5 वर्ष का होता है और इसमे निवेश सिर्फ 1000 रुपए से भी किया जा सकता है।
पीएम ने निवेशकों को दिया था न्योता
गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी दुनियाभर की कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं और सरकार की योजनाएं निवेश फ्रैंडली बनाते हैं। पिछले वर्ष जून माह में पीएम मोदी ने अमेरिका में कॉर्पोरेट्स के साथ बैठक में कहा था कि भारत में निवेश का यह सही समय है।
पीएम का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
अपने एफिडेविट में पीएम मोदी ने अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी साझा की है। पीएम मोदी ने जो नंबर साझा किया है वह व्हाट्सएप पर नहीं है लेकिन ट्रूकॉलर पर पीएम नरेंद्र जी लिखकर आता है।
जबकि पीएम मोदी का ईमेल आईडी [email protected] है। पीएम ने पिछले चुनाव में भी अपना मोबाइल नंबर और एफिडेविट साझा किया था।












Click it and Unblock the Notifications