पीएम मोदी ने 4,800 करोड़ रुपये के इन प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, बोले- विकसित तमिलनाडु का निर्माण करेंगे
PM Modi in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते को भारत के प्रति दुनिया के विश्वास और देश के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु का निर्माण करेगी।
पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में स्वदेशी हथियारों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "मेक इन इंडिया हथियारों ने दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई; ऐसे हथियारों से दुश्मन बेहाल हैं।" भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, के जवाब में पाकिस्तान व PoK में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी। मालदीव की अपनी राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद मोदी सीधे तूतीकोरिन पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार करेंगी और स्वच्छ ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा, "बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ होते हैं। पिछले 11 वर्षों में इस पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी संकल्प को दोहराता है।"
पीएम ने तूतीकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का किया उद्धाटन
तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया, जिसे लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। 17,340 वर्ग मीटर में फैला यह टर्मिनल व्यस्त समय के दौरान 1,350 यात्रियों और सालाना 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।
पीएम मोदी ने दो अहम होईवे प्रोजेक्ट की दी सौगात
- पीएम मोदी ने दो अहम होईवे प्रोजेक्ट को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें NH-36 के 50 किलोमीटर लंबे सेतियाथोपे-चोलपुरम खंड का 4-लेन का निर्माण शामिल है, जिसे विक्रावंडी-तंजावुर कॉरिडोर के तहत 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
- दूसरी परियोजना 5.16 किलोमीटर लंबा NH-138 तूतीकोरिन पोर्ट रोड है, जिसे लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
- प्रधानमंत्री ने वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट पर 285 करोड़ रुपये की लागत से बने उत्तरी कार्गो बर्थ-III का उद्घाटन किया, जिसकी कार्गो हैं, डलिंग क्षमता 6.96 MMTPA है।
- पीएम मोदी ने दक्षिणी तमिलनाडु में स्थायी और कुशल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए तीन प्रमुख रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समर्पित किया। इनमें मदुरै-बोडिनायक्कनूर लाइन का विद्युतीकरण (90 किमी), नागरकोइल टाउन-कन्याकुमारी खंड का दोहरीकरण (21 किमी, तिरुवनंतपुरम-कन्याकुमारी परियोजना का हिस्सा), अरालवायमोझी-नागरकोइल जंक्शन (12.87 किमी) और तिरुनेलवेली-मेलप्पलायम (3.6 किमी) खंडों का दोहरीकरण शामिल है, जिस पर 650 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
- पीएम मोदी ने प्रमुख बिजली पारेषण परियोजना की आधारशिला भी रखी - कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाइयों 3 और 4 (2×1000 मेगावाट) से बिजली निकालने के लिए अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली (ISTS)। लगभग 550 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना में कुडनकुलम से तूतीकोरिन-II GIS सबस्टेशन तक 400 kV (क्वाड) डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन और संबंधित टर्मिनल उपकरण शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications