पीएम मोदी ने ITU एरिया ऑफिस, इनोवेशन सेंटर का किया उद्घाटन, कहा- खोज के नए अवसर बनेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) क्षेत्र कार्यालय और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यह डिजिटल रूप से लाभकारी साबित होगा।

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में नए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के एरिया ऑफिस, इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इसी के साथ भारत के 6G विजन डॉक्यूमेंट का अनावरण किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब इंनोवेशन के नए अवसर बनेंगे।
पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि आज ITU के एरिया ऑफिस, इंनोवेशन सेंटर औऱ साथ ही भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है। यह डिजिटल रूप से लाभकारी साबित होगा और इसके माध्यम से इंनोवेशन के नए अवसर बनेंगे।
उन्होंने कहा कि आज भारत 100 करोड़ मोबाइल फोन के साथ मोस्ट कनेक्टेड डेमोक्रेसी ऑफ द वर्ल्ड है। भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक UPI आधारित डिजिटल पेमेंट होते हैं। आज भारत में हर दिन 7 करोड़ ई-ऑथेनटिफिकेशन होते हैं। डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से नागरिकों के बैंक खातों में सीधे 28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के लिए दूरसंचार प्रौद्योगिकी केवल शक्ति का एक तरीका नहीं है, बल्कि सशक्त बनाने का एक मिशन है। भारत ने 120 दिनों के भीतर 125 से अधिक शहरों में 5जी कनेक्शन शुरू किए। भारत आने वाले सालों में 100 5G लैब स्थापित होगी। 5जी आने के 6 महीने के भीतर ही हम 6जी तकनीक की बात कर रहे हैं। यह भारत के भरोसे को दर्शाता है।
वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है, हमारी प्राथमिकताओं में से एक क्षेत्रीय विभाजन को कम करना है। ग्लोबल साउथ तकनीकी विभाजन को पाटने में प्रमुख प्रगति कर रहा है। इसमें आईटीयू एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर की भी अहम भूमिका होगी।












Click it and Unblock the Notifications