यूपी के सोनभद्र में पीएम मोदी बोले, जो देश के हर गरीब की जाति- वही मेरी भी जाति
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रैली के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कहा कि- 21 साल पहले आज ही के दिन भारत ने न्यूक्लीयर टेस्ट- आपरेशन शक्ति को अंजाम दिया था। मैं भारत को ये ख्याति दिलाने वाले वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं। 1998 की ये ऐतिहासिक घटना साबित करती है कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति देश की सुरक्षा के लिए क्या कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भारत में वाजपेयी सरकार से पहले की सरकार में फैसले लेने की हिम्मत नहीं थी। ये आप तभी कर सकते हैं जब राष्ट्रीय सुरक्षा आपकी प्राथमिकता हो। तभी ही आपके अंदर न्यूक्लीयर टेस्ट जैसे फैसले लेने की हिम्मत होती है। मोदी ने कहा कि इन लोगों ने अब पूछना शुरू कर दिया है कि मोदी की जाति क्या...मेरी जाति वो है जो देश के हर गरीब की जाति है। जो भी खुद को गरीब समझते हैं मैं उन्हीं की जाति का हूं।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी उस दुल्हन की तरह, जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है: सिद्धू
रॉबर्ट्सगंज नगर से महज चार किमी दूर सजौर गांव स्थित विंध्य सोन इंटर कालेज के बगल में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री भाजपा-अपना दल (एस) के संयुक्त प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने पहुंचे थे। यहां उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications