PM Modi in Assam: वोटर लिस्ट संशोधन और घुसपैठियों पर पीएम की दो टूक, 'असम को पूर्वी पाकिस्तान नहीं बनने देंगे'

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवा (19 दिसंबर 2025) को असम के गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इस समय राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने और वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) पर राजनीति तेज है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट संदेश दिया है कि असम को पूर्वी पाकिस्तान बनाने की साजिश थी।

इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस सरकारों ने असम और पूरे पूर्वोत्तर को विकास से वंचित रखा। कांग्रेस की सोच तो असम को पूर्वी पाकिस्तान (मौजूदा बांग्लादेश) को देने की थी।

PM Modi in Assam

'पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने विकास से वंचित रखा'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से असम को लंबे समय तक विकास से वंचित रहना पड़ा। पीएम ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,'कांग्रेस के शासनकाल में उनकी सोच थी कि असम और पूर्वोत्तर में जाता ही कौन है? इसी मानसिकता के चलते इस क्षेत्र को आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे नेटवर्क और मजबूत हाईवे जैसी बुनियादी सुविधाओं से दूर रखा गया।'

PM Modi बोले, 'असम को पूर्वी पाकिस्तान बनाने की है साजिश'

प्रधानमंत्री ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के दौर में असम को ईस्ट पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की साजिश तक रची जा रही थी। उन्होंने कहा, 'उस समय की सरकारों ने असम की सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने की कोशिश की थी। बल्कि इसके रणनीतिक और आर्थिक महत्व को भी नजरअंदाज किया।' इसे सीधे तौर पर असम में घुसपैठियों के लिए पूर्ववर्ती सरकारों की कमजोर रणनीति पर पीएम निशाना साध रहे हैं।

PM Modi in Assam: पीएम ने कहा, 'कांग्रेस की गलतियां सुधार रहे हैं हम'

पीएम मोदी ने कहा कि हम कांग्रेस की पुरानी गलतियों को ठीक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस दशकों तक जो गलतियां करती रही, मोदी आज एक-एक करके उन गलतियों को सुधार रहा है।' उन्होंने यह भी कहा कि बीते वर्षों में पूर्वोत्तर भारत में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। नए एयरपोर्ट, रेलवे लाइनों का विस्तार और नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स इसकी गवाही दे रहे हैं।

Guwahati Airport से पूर्वोत्तर के विकास का द्वार खुलेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुवाहाटी एयरपोर्ट का विस्तार और आधुनिकीकरण होगा। साथ ही, पूरे पूर्वोत्तर के लिए नए आर्थिक अवसर खुलेंगे। इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र देश की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ेगा।

Assam में अगले साल होने वाले हैं चुनाव

सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य पूर्वोत्तर को भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में असम और आसपास के राज्यों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और तेजी से काम होगा। पीएम मोदी का बयान आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी अहम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+