पीएम मोदी ने रचा इतिहास, साल में दूसरी बार लाल किले पर फहराया तिरंगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर इस वर्ष दूसरी बार तिरंगा फहराया। पीएम मोदी 15 अगस्त के बाद आज दूसरी बार लालकिले पर तिरंगा फहराया। दरअसल आज के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद सरकार की घोषणा की थी। इसके 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी आज लालकिले पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर नेताजी पड़पोते और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस भी मौजूद थे।
चंद्र कुमार बोस ने कहा कि भारतीय होने के नाते हमें आज के दिन का जश्न मनाने पर गर्व होना चाहिए। चंद्र कुमार ने पत्र लिखकर इस बाबत पीएम से अपील की थी। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में इंडियन नेशनल आर्मी के सदस्य भी शिरकत करेंगे जोकि अभी जिंदा हैं। इसमे मुख्य रूप से लालती राम, जागीर सिंह, परमानंद, जग राम और राम गोपाल अहम हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा मेजर जनरल जीडी बक्ष्शी भी इसमे शिरकत करेंगे, साथ ही भाजपा की बंगाल यूनिट भी इसमे हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम के बारे में पीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम की भी लोग आलोचना कर सकते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि 21 अक्टूबर 2018 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर लालकिले की प्राचीर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Tomorrow morning, I will be hoisting the Tricolour at the Red Fort. Here is the reason. pic.twitter.com/sur0GXh370
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2018
Delhi: Prime Minister Narendra Modi hoists the national flag at the Red Fort to mark the 75th anniversary of the proclamation of ‘Azad Hind Sarkar’, today. pic.twitter.com/m17Jr46sz9
— ANI (@ANI) October 21, 2018
इसे भी पढ़ें- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज