COVID Outbreak: पीएम मोदी की कोरोना पर हाईलेवल मीटिंग, जारी हो सकती हैं नई गाइडलाइंस
देश में कोरोना के हालात पर पीएम मोदी ने एक हाईलेवल मीटिंग ली। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह के साथ मेडिकल क्षेत्र से जुड़े दिग्गज भी मौजूद रहे।

COVID Outbreak: देश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। आईएमए की सरकार से अपील के बाद मेडिकल सेवाओं को अलर्ट करने के साथ जल्द कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं। पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर हाईलेवल मीटिंग की है। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व अन्य बड़े नेताओं के साथ मेडिकल क्षेत्र से जुड़े दिग्गज मौजूद रहे।
पीएम मोदी की कोरोना पर हाईलेवल मीटिंग से पहले बृहस्पतिवार आईएमए ने कहा कि विभिन्न देशों में COVID मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अलर्ट करता है और जनता से तत्काल प्रभाव से COVID उचित व्यवहार का पालन करने की अपील करता है। इसके साथ ही आईएमए ने सरकार से संबंधित मंत्रालयों और विभागों को आपातकालीन दवाएं, ऑक्सीजन आपूर्ति और एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की।
वहीं कोरोना अपडेट्स की जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्राजील जैसे प्रमुख देशों से पिछले 24 घंटों में लगभग 5.37 लाख नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 145 नए मामले दर्ज किए हैं। इनमें से चार मामले चीन के नए संस्करण - BF.7 के हैं।












Click it and Unblock the Notifications