शशि थरूर बोले- सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठे हीरो हैं PM मोदी
कोलकाता। एक बार फिर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी पर तीखा वार करते हुए विवादित बयान दिया है, शनिवार को एक औद्योगिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पीएम मोदी को 'एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो' करार दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा कि एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो जो कहता है, उसके मैं सारे जवाब जानता हूं।

वनमैन आर्मी है मोदी सरकार
मोदी सरकार वनमैन आर्मी की सरकार है, हर कोई उनके इशारे पर नाच रहा है, या यूं कहिए कि नाचने पर विवश है, देश में अभी इतिहास का सबसे केंद्रीकृत प्रधानमंत्री कार्यालय है जहां हर फैसला पीएमओ करता है और हर फाइल मंजूरी के लिए पीएमओ भेजी जाती है।

राहुल गांधी पीएम बनेंगे या नहीं, ये तय नहीं
यही नहीं थरूर ने राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि पीएम के पद का फैसला सामूहिक रूप से होगा। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि वह (राहुल गांधी) नहीं हों। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में बहुत वरिष्ठ नेता हैं। हमारे पास प्रणब मुखर्जी जैसे लोग थे, पी.चिदंबरम एवं अन्य हैं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।

वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर सामने ला रही है, इन सारी बातों में वो लोगों को उलझाकर वो वास्तविक बिंदुओं से हट रही है।

शशि थरूर ने PM मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से की
गौरतलब है कि इससे पहले थरूर ने कहा था कि मोदी आरएसएस के लिए शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं , जिसे न हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है, अगर हाथ से हटाया तो वो बुरी तरह से काट लेगा। जिस पर काफी हंगामा मचा था, दिल्ली भाजपा के नेता राजीव बब्बर ने इस संबंध में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि की शिकायत भी दर्ज कराई












Click it and Unblock the Notifications