लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के तौर पर रखें राज्य, पीएम ने लॉकडाउन से बचने के लिए दिए ये मंत्र

नई दिल्ली, अप्रैल 20: भारत में कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश दोबारा लॉकडाउन की तरफ नहीं बढ़ेगा। मोदी ने राज्य सरकारों से भी अपील की कि वो लॉकडाउन लगाने के बजाय छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन पर अपना ध्यान केंद्रित करें। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राज्य सरकारों को लॉकडाउन से बचने के सुझाव भी दिए ।

Recommended Video

    PM Modi address nation: PM Narendra Modi के संबोधन की बड़ी बातें | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी
    PM modi gives mantras to avoid lockdown coronavirus

    पीएम मोदी ने कहा कि आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है। मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें। राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि, दवाई भी, कड़ाई भी- इस मंत्र को कभी भूलना नहीं है। वैक्सीन के बाद भी यह मंत्र जरूरी है। मेरी युवा साथियों से अपील है कि वे अपनी सोसाइटियों में छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर जागरूक करें। मेरा युवा साथियों से अनुरोध है कि वो अपनी सोसायटी में, मोहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद करे। हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट ज़ोन बनाने की ज़रुरत पड़ेगी, न कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की।

    पीएम मोदी ने कहा कि, ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है। आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+