पीएम मोदी का छह सूत्रीय फॉर्मूला, हर दुख की एक दवा है विकास
मढौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले मढौरा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इस रैली में बिहार के विकास के लिए छह सूत्रीय फॉर्मूला दिया।

प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिए बिजली, पानी और सड़क सहित नौजवानों और बुुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिेए हम पूरी ताकत झोंक देंगे।
पीएम का 6 सूत्रीय फॉर्मूला
1-बिजली
2- पानी
3-सड़क,
4-बिहार के युवको को पढ़ाई
5-बिहार के युवको को दवाई
6-बिहार के बुजुर्गों को दवाई
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के मुख्य अंश
- लालू माइक वाले को उठाकर पटक देने की धमकी देते हैं क्या ये सही है
- लोकतंत्र जंतर मंतर नहीं चलता है, 18 वीं शताब्दी की मानसिकता वाले 21वीं सदी का विकास कैसे करेंगे।
- अरे लालू जी काला जादू ही करना है तो पार्टी का नाम राष्ट्रीय जादू दल कर दो
- महागठबंधन नहीं महास्वार्थ बंधन है।
- बिहार में बिजली नहीं पहुंचने की वजह बड़े भाई और छोटे भाई के कुशासन की वजह से है।
- इसीलिए बिहार के साथी को कृषि मंत्रालय का दायित्व दिया है
- भारत में दूसरी हरित क्रांति का नेतृत्व बिहार से होगा।
- भारत तभी आगे बढेगा जब पश्चिम के साथ पूर्व के राज्यों को विकास होगा।
- हर दुख की एक ही दवा है विकास
- इस चुनाव में भाजपा और एनडीए की विजय निश्चित है।
- लद्ददाख के लोगों ने पहले ही छोटी दीवाली मना ली है।
- आपके प्यार को मैं ब्याज समेत विकास का मैच काफी अहम है, मैं टीम इंडिया को अपनी शुभकामनाये देता हूं। करके लौटाउंगा।
- ये बड़ा भाई और छोटा भाई जो चुनाव के मैदान पर आये हैं उन्होंने 25 साल का हिसाब क्यूं नहीं दिया।
- लालू-नीतीश जी आपके दिन समाप्त हो गये हैं
- वो दिन गये जब आप भावनायें भड़का करके बिहार के भविष्य को रौंदते रहते थे
- अब आप बिहार के नौजवानों के सपनों को कुचल नहीं पाओगे।
- वो लोग चुनाव की रैलियों में 80 फीसदी समय मोदी के बारे में बोलने में जाया करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications