इटली के PM ने जिस फोन से ली फोटो, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान! सेल्फी लेते मेलोनी-मोदी की तस्वीर हुई थी वायरल

Giorgia Meloni Mobile iPhone 15 Pro Max: इटली में हुए G-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया गया था। इस शिखर सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस आ चुके हैं। इस सम्मेलन के दौरान इटली की पीएम जियॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) की पीएम मोदी के साथ ली गई सेल्फी वायरल हो रही है। मेलोनी द्वारा शेयर की गई 'टीम मेलोडी' वाली वीडियो भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इस बीच कई लोगों के मन में इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी के हाथों में नजर आ रहे मोबाइल फोन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि जिस फोन से मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली उसकी कीमत क्या है और उसमे क्या-क्या फीचर्स हैं?

PM Modi Giorgia Meloni Selfie iPhone 15 pro max

जियॉर्जिया मेलोनी के हाथों में दिख रहा मोबाइल फोन एपल का है। फोटो में नजर आ रहा ये फोन एप्पल का लेटेस्ट मॉडल आईफोन 15 प्रो मैक्स लग रहा है। इस आईफोन की कीमत क्या है, इसके फीचर्स के साथ-साथ हम आपको ये जानकारी भी देंगे कि आप इसे डिस्काउंट में कहां से खरीद सकते हैं।

एप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स (Apple iPhone 15 Pro Max)

एप्पल आईफोन के इस मॉडल में पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा बेहतर फीचर्स हैं। साथ ही साथ इस मोबाइल फोन का डिस्प्ले साइज भी पिछले मॉडल्स के कंपेरिजन में बड़ा है। आईफोन 15 प्रो मैक्स के मॉडल में फोटो क्लिक करने या वीडियोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। बता दें, ये एप्पल के फोन के पिछले मॉडल से काफी अधिक है। साथ ही इस मॉडल में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

जैसा की हम सभी जानते हैं एप्पल के फोन की कीमत बाकी फोन की तुलना में अधिक होती है। एप्पल का ये लेटेस्ट मॉडल की कीमत और भी अधिक है। बाकी आईफोन की तुलना में एप्पल का ये मॉडल थोड़ा महंगा है।

कितनी है एप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स की कीमत (Apple iPhone 15 Pro Max Price)

एपल की वेबसाइट पर आईफोन 15 प्रो मैक्स की कीमत 1,59900 रुपये है। हालांकि, आप इस आईफोन मॉडल को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कुछ डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कई प्लेटफॉर्म पर बैंक क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट भी मिल रहा है।

एप्पल आईफोन 15 मैक्स फीचर (Apple iPhone 15 Pro Max Feature)

बड़ा डिस्प्ले: 6.7 इंच की स्क्रीन उन उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श है जो बड़े डिस्प्ले पर वीडियो देखने के साथ-साथ गेमिंग का आनंद लेते हैं या उत्पादकता के लिए बड़े कैनवास की आवश्यकता होती है।

विस्तारित बैटरी लाइफ: बड़ी बैटरी लंबे समय तक उपयोग प्रदान करती है, जो भारी उपयोगकर्ताओं के लिए एक प्रमुख लाभ है।

सुपीरियर कैमरा: इसमें प्रो की तुलना में थोड़ी बेहतर कैमरा क्षमताएं हैं, लेकिन केवल ज़ूम और स्थिरीकरण के मामले में। इसमें नियमित प्रो संस्करण में देखे गए 3x ज़ूम के बजाय 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो कैमरा है। इसमें 3डी सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और ऑटोफोकस, टेट्राप्रिज्म डिजाइन है। यह 25x डिजिटल ज़ूम तक का समर्थन करता है, जो कम कीमत वाले मॉडल पर देखे गए 15x ज़ूम से अधिक है। बाकी कैमरा स्पेक्स समान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+