'Covid- 19 अभी खत्म नहीं हुआ', हाई लेवल मीटिंग में बोले PM Modi, जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग पर जोर
पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में उन्होंने महामारी ने निपटने अगली योजना पर चर्चा की।

PM Modi on Corona: दुनिया में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों क लेकर भारत सरकार ने गंभीरता से लिया है। देश में मौजूदा कोरोना संक्रमण और भविष्य की स्थिति से निपटने को लेकर पीएम ने एक हाई लेवल मीटिंग की। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह के अलावा स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल साइंस से जुड़े दिग्गज भी शामिल हुए। बैठक के दौरान पीएम ने आग्रह किया कि लोग भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने। उन्होंने कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोमिक सीक्वेंसिंग पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विशेष रूप से कमजोर और बुजुर्ग लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 'एहतियात खुराक' लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
राज्यों को पीएम ने दी सलाह
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी बृहस्पतिवार को एक हाई लेवल मीटिंग की। जिसमें दुनिया भर में मौजूदा कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई और पीएम को भारत के मामलों में लगातार गिरावट के बारे में जानकारी दी गई। बैठक के दौरान पीएम ने राज्यों को कोरोना ने निपटने के मौजूदा सुविधाओं की समीक्षा करने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर और मानव संसाधन सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
Genome Sequencing and Testing पर फोकस
चीन में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने बैठक के दौरान अधिकारियों से टेस्टिंग और जीनोमिक सीक्वेंसिंग पर फोकस करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्यों को INSACOG जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं के साथ प्रतिदिन ब्लड सैंपल साझा करने चाहिए। वहीं पीएम मोदी आगामी त्यौहारी सीजन पर विशेष सावधानी की सलाह दी। उन्होंने लोगों से कोविड-19 मानदंडों का पालन करने का आग्रह किया।
दुनियाभर में 5.37 लाख कोरोना के नए मामले
दुनिया के कई देशों में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना अपडेट्स की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान, ब्राजील और फ्रांस जैसे देशों से पिछले 24 घंटों में लगभग 5.37 लाख नए कोरोनो वायरस संक्रमण के मामले सामने आए। जबकि भारत में पिछले 24 घंटों में 145 नए मामले दर्ज किए हैं। जिनमें से चार मामले चीन के नए संस्करण - BF.7 के हैं।












Click it and Unblock the Notifications