परिवारवाद पर पीएम मोदी ने किया राजनाथ सिंह के बेटे का जिक्र, कही बड़ी बात
पीएम मोदी ने कहा कि लोग मुझसे परिवारवाद पर सवाल करते हैं तो कहते हैं कि राजनाथ सिंह का भी बेटा तो है, लेकिन दोनों में फर्क है। आप इसकी तुलना उनके परिवार से नहीं कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब परिवारवादी पार्टी कहता हूं तो उसका मतलब है पार्टी परिवार की, परिवार के लिए पार्टी, परिवार की ही पार्टी। परिवार के चार लोग अगर राजनीति में आते हैं तो मैं बुरा नहीं मानता। लेकिन वो पार्टी नहीं चलाते हैं, पार्टी निर्णय करती है।

विपक्ष लगातार ईडी-सीबीआई को लेकर भी पीएम मोदी को घेर रहा है कि यह सिर्फ विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई करता है। इसपर पीएम ने कहा कि आज से 20 साल पहले खबर होती कि काला बाजार पर छापेमारी हुई, इतनी चीनी पकड़ी गई। अब वो खबरे नहीं आती हैं। अब कानून में बदलाव हुआ, काला बाजारी अब खत्म हो गई। भ्रष्टाचार भी जा सकता है, अगर जिसके पास उसकी जिम्मेदारी है वो काम करे तो जा सकता है।
ईडी की बात करें तो 2004 से 2014 तक इन्होंने क्या काम किया। अगर रेलवे का टीईटी टिकट चेक नहीं करेगा तो उसका क्या काम है। वैसे ही ईडी का काम है कि वह काम करे। 2004 से 2014 के बीच ईडी ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ 34 लाख रुपए जब्त किया। हम तो विपक्ष में थे, किसने रोका।
हमारी सरकार ने 2200 करोड़ रुपए पकड़ा है। नोटों के ढेर को टीवी ने दिखाया है। उस ईडी को आप कैसे बदनाम कर सकते हैं। कहीं ड्रग्स की खेप पकड़ी जाती है तो उसकी तारीफ होनी चाहिए, लेकिन ईडी ऐसा करती है तो उसकी तारीफ नहीं होती। मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, ऐसे में कोई भी नेता, किसी भी दल का हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
एक देश एक चुनाव पर पीएम ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव 3-4 महीने के लिए होना चाहिए। पांच साल चुनाव नहीं होना चाहिए। छह महीने चुनाव है, पूरी ताकत से लड़ लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications