'पीएम मोदी की RSS को गंभीरता से नहीं लेते', इंद्रेश कुमार के बयान को लेकर कांग्रेस का तंज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि आरएसएस को तो पीएम मोदी भी गंभीरता से नहीं लेते। कांग्रेस नेता का ये बयान आरएसएस सदस्य के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों को निशाने पर लिया।
दरअसल, इंद्रेश कुमार ने आईएनडीआए गठबंधन में शामिल कुछ दलों को राम विरोधी बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता में बने रहने से अहंकार आ जाता है। आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार की ओर से की गई टिप्पणी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। आईएनडीआईए में शामिल दलों की सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि आरएसएस को 'गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

एक प्रेस कांफ्रेस में कांगेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "...आरएसएस को कौन गंभीरता से लेता है? पीएम मोदी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते तो हम क्यों लें? ...अगर वह बोलने के समय पर बोलते तो हर कोई उन्हें गंभीरता से लेता। उस समय वे (आरएसएस) चुप रहे। उन्होंने भी सत्ता का आनंद लिया।"
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न हुए। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शीर्ष पद पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। लेकिन पिछली बार की तुलना में इस बार बीजेपी को सीटों का काफी नुकसान हुआ। अबकी बार 400 पार का नार देने वाले एनडीए को 300 सीटों भी नहीं हासिल हुईं। कुल मिलाकर इस बीर एनडीए 293 पर सिमट गया। जबकि विपक्ष इस बार पहले की तुलना में काफी मजबूत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications