लद्दाख दौरे पर पीएम मोदी ने की थी सिंधु दर्शन पूजा, सामने आया Video
नई दिल्ली। चीन के साथ तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने के लिए लद्दाख पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सेना के वीर जवानों को संबोधित किया और चीन को कड़ा संदेश दिया। बता दें की पीएम मोदी का यह औचक दौरा था जिसने सभी को चौंका दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने लद्दाख में निमू के फॉरवर्ड ब्रिगेड स्थान पर सिंधु दर्शन पूजा भी की जिसका वीडियो आज (शनिवार) को सामने आया है। वीडियो में पीएम मोदी सिंधु नदी के किनारे पूजा-अर्चना करते देखे जा सकते हैं।
Recommended Video

बता दें कि अपने लद्दाख दौरे में पीएम मोदी लेह के निमू पहुंचे थे जहां उन्होंने सेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की। पीएम मोदी ने गलवान घाटी में चीनी सेनाओं के साथ हुए हिंसक झड़प में घायल भारतीय जवानों से मिलने आर्मी अस्पताल भी पहुंचे थे। इस दौरे में पीएम के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद रहे। शनिवार को सामने आए वीडियो में पीएम मोदी सिंधु दर्शन पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख में निमू के आगे ब्रिगेड स्थान पर सिंधु दर्शन पूजन किया। स्थानीय पंडित और उनके एक सहयोगी ने पीएम मोदी को मंत्रोच्चार के साथ सिंधु दर्शन पूजन करवाया। पीएम मोदी ने फूल और नारियल नदी के पानी में विसर्जित कर अपनी पूजा समाप्त की। बता दें कि लद्दाख में हर वर्ष जून या जुलाई में सिंधु दर्शन के मेले का आयोजन होता है लेकिन इस साल कोरोना वायरस के चलते मेले का आयोजन नहीं हो पाया। सिंधु दर्शन के मेले की शुरुआत 90 के दशक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने की थी।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के पीए की शादीशुदा बहन से था नाबालिग का संबंध, घर मिलने पहुंचा तो करंट लगाकर मार डाला
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications