PM Modi Degree: CM केजरीवाल फिर हमलावर, कहा- अगर डिग्री असली है तो दिखाने में क्या आपत्ति?
Arvind Kejriwal 25 हजार के जुर्माने वाले हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पीएम मोदी की डिग्री पर बयान देने से नहीं चूक रहे। उन्होंने कहा, अगर डिग्री असली है तो दिखाने में क्या आपत्ति है। जानिए उन्होंने और क्या बातें कहीं।

PM Modi Degree: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए कहा, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर संदेह और गहरा हो गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री को शिक्षित होना जरूरी है क्योंकि उन्हें एक ही दिन में कई फैसले लेने होते हैं।
अगर असली डिग्री है तो दिखाने में क्या आपत्ति
दरअसल, एक दिन पहले 'कम पढ़े लिखे प्रधानमंत्री देश के लिए खतरनाक' जैसा बयान देने के बाद केजरीवाल ने शनिवार को फिर पीएम मोदी की शैक्षणिक डिग्री का जिक्र किया। उन्होंने कहा, HC के आदेश ने पीएम मोदी की डिग्री पर संदेह बढ़ा दिया है. अगर उसके पास डिग्री है और वह असली है तो दिखाई क्यों नहीं जा रही है?
पीएम की डिग्री के लिए हाईकोर्ट में केस!
गौरतलब है कि पीएम मोदी की शैक्षणिक डिग्री लंबे समय से विवादों में है। उनके पढ़े गए सब्जेक्ट को लेकर भी कई सियासी बयानबाजी हो चुकी है। इसी सिलसिले में उनकी डिग्री सार्वजनिक करने की मांग के साथ हाईकोर्ट के समक्ष अपील की गई थी।
CM केजरीवाल पर 25 हजार का जुर्माना
बता दें कि अपील पर सुनवाई के बाद अहम फैसले में शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को पीएम नरेंद्र मोदी की ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्रियां सार्वजनिक करने की कोई जरूरत नहीं। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।












Click it and Unblock the Notifications