प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धव ठाकरे को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में गुरुवार की शाम को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया, जिसके बाद उनके लिए बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उद्धव ठाकरे को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सीएम के तौर पर शपथ लेने पर उद्धव ठाकरे को बधाई। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के बेहतर भविष्य के लिए अच्छा काम करेंगे।

पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बधाई दी। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी की नव निर्वाचित सरकार एवं नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी को हार्दिक बधाई व शुभेच्छा! 'सेक्युलरिज़्म' और 'सोशलिज़्म' का ये नया महाराष्ट्रीय गठजोड़, आनेवाले नये राष्ट्रीय राजनीतिक युग की दस्तक है। भाजपा के (अच्छे) दिन पूरे हुए।
बता दें कि शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 19 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ। इससे पहले 'महा विकास अघाड़ी' का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जारी कर दिया गया। उद्धव के इस शपथ समारोह में बीजेपी की ओर से सिर्फ दो नेता ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
Congratulations to Uddhav Thackeray Ji on taking oath as the CM of Maharashtra. I am confident he will work diligently for the bright future of Maharashtra. @OfficeofUT
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2019
जबकि शिवसेना ने पीएम मोदी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बीजेपी नेताओं को शपथ के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन बीजेपी की ओर से सिर्फ दो नेता ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उद्धव के शपथ समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल शामिल हुए। वहीं डीएमके चीफ एमके स्टालिन, टी आर बालू, कांग्रेस के अहमद पटेल, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल शपथ समारोह में शामिल हुए।
यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने उद्धव ठाकरे को दी मुख्यमंत्री बनने की बधाई, भाजपा को लेकर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications