इसरो ने एक साथ लॉन्च किए 10 सैटेलाइट, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। इसरो के खाते में एक और कामयाबी जुड़ गई। सतीश धवन स्पेस सेंटर से EOS01 और 9 कस्टमर सैटेलाइट्स को लांच किया गया। इसरो का इस साल का यह पहला रॉकेट लॉन्च है। इसरो ने दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर PSLV-C49 के जरिए 10 उपग्रहों को लॉन्च किया। पीएम मोदी ने आज PSLV-C49 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो और भारत के अंतरिक्ष उद्योग को बधाई दी।

pm Modi Congrates To Isro Launched Pslv C49 eos 01 mission

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज PSLV-C49 / EOS-01 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए भारत का अंतरिक्ष उद्योग इसरो को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने लिखा कि COVID-19 के समय में हमारे वैज्ञानिकों ने समय सीमा में इस मिशन को पूरा करने के लिए कई बाधाओं को पार कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और लक्जमबर्ग के चार और लिथुआनिया के एक व्यक्ति सहित नौ उपग्रहों को भी मिशन में लॉन्च किया गया है।

इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने शनिवार दोपहर करीब 3:12 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से हुआ। इस लॉन्‍च में पीएसएलवी-C49 रॉकेट अपने साथ EOS01 के रूप में प्राइमरी सैटलाइट ओर 9 दूसरे कमर्शल सैटलाइट ले गया। एक-एक करके सारे सैटलाइट्स सफलतापूर्वक अपनी-अपनी कक्षा में स्‍थापित कर दिए गए। मौसम की खराबी की वजह से PSLV C 49 की लॉन्चिंग में कुछ मिनट की देरी हुई थी।

pm Modi Congrates To Isro Launched Pslv C49 eos 01 mission

इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि यह मिशन इसरो के लिए बेहद खास है। इसे वर्क फ्रॉम होम से नहीं किया जा सकता था। इसके लिए इंजिनियरों और लैब टेक्नीशन ने साथ मिलकर काम किया। इसरो द्वारा लॉन्च किए सैटेलाइट में भारत का EOS-01 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) लिथुआनिया का एक प्रौद्योगिकी डेमन्स्ट्रेटर, लक्समबर्ग के चार मैरीटाइम एप्लीकेशन सैटेलाइट और अमेरिका के चार लेमुर मल्टी मिशन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट को लॉन्च किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+