स्कूली बच्चों संग पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, बंधवाई राखी
देश रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रक्षाबंधन का पर्व स्कूल की छात्राओं के साथ मनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्कूली छात्राओं के साथ यह पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, सभी देशवासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लें।
वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा,रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, यह भाई-बहन के बीच अटूट प्यार के बंधन का पर्व है। इस मौके पर आइए हम मिलकर संकल्प लेते हैं कि हम नारी शक्ति के साथ खड़े रहेंगे क्योंकि वो भारत को महानता की ओर लेकर जाती हैं। कामना करता हूं कि यह पर्व लोगों की खुशियों में इजाफा करे।












Click it and Unblock the Notifications