PM Modi Caste Gotra: क्या है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति? किस गोत्र से आते हैं? 75वें जन्मदिन पर खुलासा
PM Modi Caste Gotra: भारत के 'सुपर डायनमिक' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, और उनके जीवन का हर पहलू फिर सुर्खियों में। 13 साल गुजरात के CM, 11 साल से PM, 20-20 घंटे की मेहनत, और ग्लोबल स्टाइल। लेकिन सवाल है- PM मोदी की जाति क्या है, और उनका गोत्र कौन सा?
कबीरदास जी ने कहा था, 'जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान!' फिर भी, भारतीय समाज में जाति और गोत्र की जिज्ञासा थमती नहीं। तो आइए, PM की जड़ों को डीकोड करें - वडनगर की गलियों से लेकर दिल्ली के PMO तक, ये कहानी सादगी और गर्व की है...

PM Narendra Modi Caste Gotra: मोढ़-घांची (तेली), गुजरात का गौरवशाली समुदाय!
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोढ़-घांची (तेली) समुदाय से आते हैं, जो भारत सरकार की OBC (पिछड़ा वर्ग) लिस्ट में शामिल है। ये समुदाय गुजरात में करीब 6% आबादी रखता है और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में भी पाया जाता है। मोढ़-घांची ऐतिहासिक रूप से खाद्य तेल निष्कर्षण और किराना व्यापार से जुड़ा रहा।
- गुजरात के वडनगर, जहां PM का जन्म हुआ, में मोढेश्वरी देवी का मंदिर है - यही वजह है कि इस समुदाय को 'मोढ़' कहा गया। PM का परिवार पीढ़ियों से वडनगर में रहा, और उनकी चाय की दुकान (पिता दामोदरदास की) ने 'मोदी' उपनाम को मशहूर किया।
- 1994 में गुजरात के CM छबीलदास मेहता ने मोढ़-घांची सहित 38 जातियों को OBC में शामिल किया। केंद्र की OBC लिस्ट में (4 अप्रैल 2000) 'घांची (मुस्लिम), तेली, मोध घांची, तेली-साहू, तेली-राठौड़, तेली-राठौर' शामिल हैं।
गोत्र का रहस्य: कश्यप या कुछ और?
गोत्र के बारे में PM ने पब्लिकली कुछ नहीं बताया, और जरूरी भी नहीं कि हर कोई गोत्र बताए। हिंदू शास्त्रों में कहा जाता है कि अगर गोत्र न मालूम हो, तो कश्यप गोत्र माना जा सकता है, क्योंकि कश्यप ऋषि से मनुष्य उत्पत्ति मानी जाती है। सभी हिंदू गोत्र ऋषियों पर आधारित हैं, लेकिन PM के मामले में कोई कन्फर्म डिटेल नहीं। कुछ लोग अनुमान लगाते हैं कि मोढ़-घांची समुदाय में कश्यप या अन्य स्थानीय गोत्र हो सकते हैं, लेकिन ये सिर्फ कयास हैं। PM का फोकस 'सबका साथ, सबका विकास' पर है, न कि गोत्र पर।
'मोदी' उपनाम का जादू: सिर्फ जाति नहीं, ग्लोबल पहचान!
'मोदी' उपनाम गुजरात में हिंदू, मुस्लिम, पारसी समुदायों में आम है - वैष्णव (बनिया), खरवा (मछुआरे), लोहाना (व्यापारी), और मोधवानिक (मोढेश्वरी माता के भक्त)। गुजरात में 10 लाख मोधवानिक हैं, खासकर मेहसाणा के पास। उत्तर प्रदेश और बिहार में तेली 'गुप्ता' या 'मोदी' उपनाम रखते हैं। हरियाणा के अग्रवाल (मारवाड़ी) और राजस्थान में भी 'मोदी' मिलते हैं।
PM की असली पहचान: सादगी और सेवा!
PM मोदी का जन्म वडनगर में एक साधारण परिवार में हुआ - पिता की चाय की दुकान, मां हीराबेन की सीख, और RSS से डिसिप्लिन, यह सभी उनकी सादगी-सेवा के प्रमाण हैं। 2001 में गुजरात CM और 2014 से PM बनने तक, उनकी कहानी मेहनत की है। 'जाति-गोत्र से ऊपर - मोदी जी का गोत्र है सेवा!' तो, क्या PM का जाति-गोत्र आपको इंस्पायर करता है, या उनकी मेहनत? कमेंट्स में बताएं...
ये भी पढ़ें- PM Modi Biopic: कौन हैं Unni Mukundan? 'मार्को' का खून-खच्चर त्याग निभाएंगे नरेंद्र मोदी का रोल, क्या होगा खास












Click it and Unblock the Notifications