ओडिशा दौरे के दौरान पीएम मोदी दर्शन करने जा सकते हैं समलेश्वरी मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरीवरी को ओडिशा के संबलपुर दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरे के दौरान संबलपुर में नव-पुनर्विसित समलेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच सकते हैं।

pm modi

पीएम मोदी के दौरे के बाद में जानकारी भाजपा के राज्य महासचिव सीमांचल खातेई ने दी। उन्‍होंने बताया कि भाजपा की संबलपुर जिला इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समलेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने का प्रस्ताव रखा है, जहां वह महिमा धर्म के कुछ आध्यात्मिक नेताओं के अलावा मंदिर के मुख्य सदस्यों और सेवकों से मुलाकात करेंगे। . इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को एक प्रस्ताव भेजा गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी को बसंतपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान-संबलपुर (आईआईएम-एस) के स्थायी कैंपस का उद्घाटन करने के लिए संबलपुर आने वाले है।2

पीएम के संभावित यात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा राज्‍य महासचिव खातेई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारसुगुड़ा पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे आईआईएम-एस के स्थायी कैंपस के उद्घाटन समारोह के लिए आईआईएम-एस पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में आईआईएम-एस के छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों, जिला अधिकारियों और क्षेत्र के कई औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 4,000 लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान मोदी कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

इसके बाद दोपहर तीन बजे से साढ़े चार के बीच रेमेड के पास एक विशाल सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बैठक में संबलपुर, बारगढ़, सुंदरगढ़, ढेंकनाल, बलांगीर और कालाहांडी जिलों से लगभग 1.5 लाख लोग शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री का संबलपुर दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है। पार्टी के आठ लोकसभा सदस्यों में से पांच पश्चिमी ओडिशा से हैं।

वहीं अटकलें है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में नितेश गंग देब कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा खासकर संबलपुर में भाजपा की संभावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+