Modi Cabinet Expansion: शपथ ग्रहण के बाद हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय
नई दिल्ली, 7जुलाई: पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में आज अपने मंत्रिपरिषद में पहला फेरबदल किया। आज हुए मंत्रिविस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ के बाद मंत्रालय का बांट दिया गया है। खबर आ रही है कि, जहां कई मंत्रियों के मंत्रालय को बदला गया है। वहीं कई मंत्री जिनके पास अतरिक्त प्रभार था उन्हें उनसे मुक्त कर दिया गया है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे।
- अमित शाह गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे।
- स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा। शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा, हरदीप सिंह पुरी को ये मंत्रालय मिला।
- स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी और स्वच्छ भारत मिशन भी देखेंगी।
- पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय देखेंगे।
- अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।
- मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास का कार्यभार सौंपा गया है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन विभाग दिया है।
- बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है, साथ ही उन्हें संस्कृति मंत्रालय भी सौंपा गया है।
- अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे।
- बिहार से दिग्गज बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है।
- मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरक मंत्रालय दिया गया है।
- नारायण राणे को माइक्रो, स्मॉल, मीडियम इंटरप्राइजेज मंत्रालय दिया गया है।
- सर्बानंद सोनोवाल को जहाजरानी मंत्रालय के साथ आयुष मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- पशुपति कुमार पारस को फूड प्रोसिसंग इंडस्ट्रीज मंत्रालय दिया गया है।
- किरेण रिजिजू को विधि मंत्रालय मिला है।
- भूपेंद्र यादव को मोदी सरकार में पर्यावरण मंत्रालय के साथ लेबर और एम्पलॉयमेंट मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।
- परषोत्तम रुपाला को मत्स्य और डेयरी मंत्रालय मिला है।
- जी किशन रेड्डी को पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय मिला है।
- वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
- आरके सिंह को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।
- राजीव चंद्रशेखर - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
- एस. पी. सिंह बघेल - कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अनुप्रिया सिंह पटेल - वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
- शोभा करंदलाजे - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- भानु प्रताप सिंह वर्मा - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
- दर्शन विक्रम जरदोश - कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री












Click it and Unblock the Notifications