Modi Cabinet 3.0 में बिहार-झारखंड से कितने सांसद बने मंत्री? जिन्होंने PM मोदी के बाद ली शपथ
Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी ने आखिरकार इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर, 7 देशों से अतिथियों को आमंत्रित किया गया। मोदी के साथ-साथ एनडीए गठबंधन के कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ ली।
खास बात यह है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल से ज्यादा सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली। अगर, सिर्फ बिहार राज्य की बात करें तो, पिछली बार के मुकाबले ज्यादा मंत्री बनाए गए। मोदी 2.0 सरकार में बिहार से पांच मंत्री थे, लेकिन इस बार आंकड़ा बढ़ गया। वहीं, झारखंड राज्य की बात करें तो, दो सांसदों को मंत्री बनने का मौका मिला। आइए जानते हैं कौन-कौन मंत्री बने ?

बिहार से ये सांसद बने मंत्री
- जेडीयू से ललन सिंह,
- जेडीयू से रामनाथ ठाकुर
- बीजेपी से गिरिराज सिंह
- बीजेपी से नित्यानंद राय
- हम से जीतन राम मांझी
- एलजेपी (आरवी) से चिराग पासवान
- सतीश चंद्र दुबे
- राजभूषण चौधरी निषाद
झारखंड से कितने सांसद बनेगे मंत्री?
- बीजेपी की कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी
- संजय सेठ
- तोखन साहू
आपको बता दें कि यह सभी सांसद, शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी आवास में आयोजित टी पार्टी में मौजूद रहे। ऐसे में अटकलें यह हैं कि इन सभी के नाम पर मंत्री बनने की लिस्ट में नजर आ सकते हैं। मालूम हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत का आंकड़ा यानी 272 सीटें हासिल न कर सकी। सिर्फ 240 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन की जरूरत पड़ी। इनमें सबसे प्रमुख 16 सीटों वाली TDP, 12 सीटों वाली जेडीयू, 7 सीटों वाली शिवसेना और 5 सीटों वाली एलजेपी है।












Click it and Unblock the Notifications