गुजरात: पीएम मोदी भावनगर पहुंचे, 'पापा नी परी' लग्नोत्सव-2022 में लिया हिस्सा

PM Narendra Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अपने गृह राज्य के पहले दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने वलसाड जिले के कपराड़ा गांव में जनसभा को संबोधित किया, इसके बाद विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर में सामूहिक शादी कार्यक्रम 'पापा नी परी' लग्नोत्सव-2022 में हिस्सा लिया।

PM Modi in Gujarat

दरअसल, भावनगर में आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह 'पापा नी परी लग्नोत्सव 2022' में 522 लड़कियों का विवाह का कार्यक्रम है। इन सभी लड़कियों के पिता नहीं हैं।

Recommended Video

      Himachal : PM Modi ने BJP के बागी नेता Kripal Parmar को फोन पर क्या कहा | वनइंडिया हिंदी | *News

      इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार तेज करते हुए पीएम मोदी ने वलसाड के कपराडा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे आदिवासी भाइयों और बहनों के आशीर्वाद से मेरा चुनाव अभियान शुरू हो रहा है। मेरे लिए तो ए फॉर आदिवासी हैं। वहीं पीएम मोदी ने एक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

      आपको बता दें कि गुजरात चुनाव दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण एक दिसंबर और दूसरा चरण पांच दिसंबर को संपन्न होगा। वहीं हिमाचल के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी 8 दिसंबर को जारी होंगे। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीट है। गौरतलब है कि पिछले 6 बार के चुनाव में बीजेपी लगातार जीत की हैट्रिक लगा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने 99 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+