PM Modi Bhavishyavani: 2026 में मोदी छोड़ेंगे पीएम पद? कौन होगा उत्तराधिकारी? चौंका रही है ये नई भविष्यवाणी
PM Modi Bhavishyavani 2026: भारत की राजनीति में ज्योतिष और स्ट्रोलॉजी को लंबे समय से अहम माना जाता रहा है। कई बड़े नेता खुले तौर पर तो नहीं, लेकिन निजी तौर पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भरोसा करते हैं। सत्ता के फैसलों से लेकर चुनावी रणनीति तक, शुभ मुहूर्त और कुंडली की चर्चा नई बात नहीं है।
ऐसे में देश के नामी ज्योतिषियों की भविष्यवाणियां अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका बदलेगी, या फिर उनकी राजनीतिक स्थिति और मजबूत होगी। साथ ही, क्या आने वाले समय में उत्तराधिकारी को लेकर भी तस्वीर साफ होगी।

क्या जाएगी पीएम मोदी की कुर्सी?
ज्योतिषी पवन सिन्हा के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त मंगल की महादशा में हैं, जो अगस्त 2027 तक चलेगी। इस ग्रह योग का असर यह बताता है कि मोदी अपनी कुर्सी आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं। उनके अनुसार मंगल में शुक्र का प्रभाव यह संकेत देता है कि मोदी फिलहाल भाजपा को मजबूत करने में जुटे रहेंगे और 2026 तक उनके पद पर बने रहने की संभावना ज्यादा है। अगर वो पीएम पद छोड़ते हैं या फिर कोई बदलाव होगा तो वह केवल निजी कारणों से ही हो सकता है, राजनीतिक मजबूरी से नहीं।
ज्योतिषी पवन सिन्हा अपनी भविष्यवाणी में कहते हैं,
''देखिए, जब तक मंगल में केतु का अंतर शुरू नहीं होता, मोदी जी की कुंडली में तब तक, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। यानी तब तक मोदी जी अपने पद पर बने रहेंगे। भाजपा के पास मोदी जी जैसा एक चमकता हुआ चेहरा है। मोदी की बात देश के युवा, बुजुर्ग बच्चे यानी हर वर्ग मानता है। इसका एक बहुत बड़ा असर पड़ता है, एक ऐसी जनता है, लगभग 30-40% लोग, मोदी की बात मानते हैं। पीएम मोदी की बात को फॉलो करते हैं। इसलिए एक ऐसे चेहरा का होना चुनाव के वक्त जरूरी होता है। चूंकि मंगल की महादशा अभी चल रही है, और ये अगस्त 2027 तक चलेगी, यानी मंगल में शुक्र का असर रहेगा। यानी इस वक्त में मोदी जी अपनी गद्दी नहीं छोड़ेगे अगर वो किसी निजी कारण से इस्तीफा देते हैं, तो अलग बात है। लेकिन फिलहाल वो अपने पद पर बने रहेंगे। वो इस वक्त भाजपा को उठाने की कोशिश में रहेंगे।''
2026 में कुर्सी डगमगाएगी लेकिन...
ज्योतिषी वाई राखी की भविष्यवाणी और भी ज्यादा सनसनीखेज है। उनका कहना है कि 2026 में पीएम मोदी की कुर्सी जरूर हिलेगी, लेकिन वह हालात को संभाल लेंगे। इस दौरान गठबंधन सरकार में भी उथल-पुथल हो सकती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी अस्थिरता के संकेत बताए गए हैं। सियासी हलचल खासतौर पर दक्षिण भारत से उठ सकती है।
कौन होगा पीएम मोदी उत्तराधिकारी?
पवन सिन्हा का यह भी कहना है कि फरवरी 2025 के बाद, जब मंगल में शनि का प्रभाव शुरू हुआ, तभी से मोदी के मन में उत्तराधिकारी को लेकर गंभीर सोच शुरू हो चुकी होगी। उनका मानना है कि 2026 तक यह लगभग तय हो जाएगा कि भविष्य में भाजपा का चेहरा कौन होगा। हालांकि यह नाम कौन सा होगा, इसका खुलासा अभी ज्योतिष भी साफ तौर पर नहीं कर पा रहा, लेकिन इतना जरूर है कि रास्ता इसी दौरान तय हो सकता है।
ज्योतिषी पवन सिन्हा ने कहा,
''इस दौरान मोदी जी के मन अपने उत्तराधिकारी तय करने की बात जरूर चल रही होगी। फरवरी 2025 से, जब मंगल में शनि आया तो उनके मन में उत्तराधिकारी तय करने की बात जरूर उठेगी। तो ये तो तय है कि उनका उत्तराधिकारी इस साल जरूर तय हो जाएगा। हालांकि वो कौन होगा? इसका पता कर पाना ये बहुत मुश्किल है क्योंकि मोदी जी के मन में एक साथ कई बातें चलती हैं, जिसका पता कर पाना आसाना नहीं होता लेकिन हां वो इस साल एक राह जरूर तय कर देंगे।''
क्या 2026 में पीएम मोदी को मिलेगा नोबेल?
वाई राखी के मुताबिक 2026 मोदी के लिए वैश्विक मान्यता का साल भी हो सकता है। उनका दावा है कि इसी साल प्रधानमंत्री मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार या किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा सकता है। इसकी वजह मोदी की सक्रिय विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति में बढ़ती भूमिका बताई जा रही है।
ज्योतिषी वाई राखी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा,
''2026 में पीएम मोदी की कुर्सी हिलेगी लेकिन वो संभाल लेंगे। 2026 में पीएम मोदी को नोबेल प्राइज भी मिल सकता है। या इसके अलावा कोई और सम्मान भी मिल सकता है, जिससे भारत सम्मानित महसूस करेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की गठबंधन में इस बार परेशानी हो सकती है। सीटें हिलेंगी लेकिन वो बैलेंस हो सकती हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच बदल सकती है। दोनों के हेल्थ खराब हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि ये केंद्र सरकार से अपना हाथ खींच लें। 2026 में भारत की राजनीति में अच्छा और बूरा दोनों देखने को मिलेगा लेकिन इस साल ज्यादा उथल-पूथल नॉर्थ से नहीं बल्कि साउथ से देखने को मिलेगी। ''
ग्रहों का खेल क्या कहता है
ज्योतिष के अनुसार मोदी की कुंडली में मंगल महादशा 2021 से 2028 तक चल रही है, जो ऊर्जा और निर्णायक फैसलों का संकेत देती है। मई 2026 तक बुध की अंतरदशा रहेगी, जो बातचीत और वैश्विक संवाद को मजबूत बनाती है। इसके बाद केतु और शुक्र का प्रभाव आएगा, जो अप्रत्याशित बदलाव और कूटनीतिक सफलता से जुड़ा माना जाता है। इन योगों को नोबेल जैसी उपलब्धि से जोड़ा जा रहा है।
मोदी की कुंडली के खास योग
नरेंद्र मोदी की जन्म कुंडली में रूचक महापुरुष योग उन्हें मजबूत नेता बनाता है, नीचभंग राजयोग संघर्षों से उबरकर ऊंचे पद तक पहुंचने का संकेत देता है और गजकेसरी योग लोकप्रियता व अंतरराष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा है। ज्योतिषियों के मुताबिक यही योग 2026 में मोदी को वैश्विक मंच पर और ऊंचा उठा सकते हैं।
राजनीति और ज्योतिष का दिलचस्प मेल
हालांकि इन तमाम भविष्यवाणियों के बीच एक बात साफ है कि 2026 मोदी के लिए आसान साल नहीं होगा। चुनौतियां भी आएंगी, गठबंधन की राजनीति भी दबाव बनाएगी, लेकिन ग्रहों का संकेत यह है कि मोदी इन सबके बीच अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रह सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि hindi.oneindia.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications