NCC के कार्यक्रम में बोले PM मोदी-'आपके प्रयासों से मजबूत होता है भरोसा, हिम्मत मिलती है'
PM Modi being accorded Guard of Honour at the rally of NCC at Cariappa Ground: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर ( NCC) के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम को 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया। इस खास मौके पर NCC कैडेट्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि आपकी मेहनत को पूरी दुनिया देख रही है, आप देश का गौरव हैं, लेकिन मैं आपस बस यही कहना चाहता हूं कि NCC के बाद भी अनुशासन की ये भावना आपके साथ रहनी चाहिए क्योंकि अनुशासन ही आपको प्रगति के शिखर पर लेकर जाएगा। शौर्य और सेवा भाव भारतीय परंपरा को जहां बढ़ाया जा रहा है, वहां NCC कैडेट नजर आता है। कोरोना के पूरे कालखंड में लाखों लाख कैडेट्स ने देश भर में जिस प्रकार प्रशासन, समाज के साथ मिलकर काम किया है वो प्रशंसनीय है। हमारे संविधान में जिन नागरिक कर्तव्यों की बात कही गई है, वो निभाना सभी का दायित्व है। सच कहा जाए तो आपके प्रयासों से हिममत मिलती है और भरोसा मजबूत होता है।

बता दें कि इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद हैं। एनसीसी का लक्ष्य युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना और स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित करना है।मालूम हो कि कुछ वक्त पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर विस्तार की घोषणा के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के दायरे को 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके तहत एक लाख नए कैडेट की भर्ती की जाएगी।

वक्तव्य में कहा गया था कि तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में एक हजार से अधिक स्कूलों और कॉलेजों को चिह्नित किया गया है जहां एनसीसी की शुरुआत की जाएगी। 173 तटीय और सीमावर्ती जिलों से कुल एक लाख कैडेट एनसीसी में भर्ती किए जाएंगे जिनमें से एक तिहाई संख्या लड़कियों की होगी।
खास बातें
- राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी कि NCC भारतीय सैन्य कैडेट कोर है।
- राष्ट्रीय कैडेट कोर अनुशासित और देशभक्त नागरिकों में देश के युवाओं को संवारने में लगे हुए सेना, नौसेना और वायु सेना, जिसमें एक त्रिकोणीय सेवा संगठन है।
- भारत में एनसीसी 1948 की राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम के साथ बनाई गई थी।
आज का युवा देश बदलना चाहता है: PM मोदी
पिछले साल पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि आज का युवा देश बदलना चाहता है। थके हुए लोग युवा सोच नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पढ़ेंगे भी और देश के लिए कुछ करेंगे भी। यही तो युवा भारत की सोच है। सबका साथ लेकर, सबका विकास करते हुए, सबका विश्वास हासिल करते हुए देश को हम आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा 'आपकी युवा सोच, आपका युवा मन जो चाहता है, वही हमारी सरकार ने किया।' उन्होंने कहा आज दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल भी है और नेशनल पुलिस मेमोरियल भी।












Click it and Unblock the Notifications