इधर 500-1000 के नोट बंद, उधर वायरल हुए ये चुटकुले

500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन लगने के बाद परेशानी और सवालों के इस माहौल में सोशल मीडिया पर चुटकुले भी खूब वायरल हो रहे हैं।

नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के नोटों पर मोदी सरकार के बैन लगाने के बाद लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि इस फैसले को अचानक से क्यों लिया गया और अब उनके पास रखे नोटों का क्या होगा।

money

500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन

500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन लगने के बाद परेशानी और सवालों के इस माहौल में सोशल मीडिया पर चुटकुले भी खूब वायरल हो रहे हैं। लोग जमकर इसपर चुटकी ले रहे हैं।

आप भी मजा लीजिए इन चुटकुलों का...

1- जिन भाइयों की पत्नियों ने पेंट की जेब से बिना पूछे पैसे निकाल कर छुपाए हैं...


वो वापस आपके सामने आने वाले हैं...


#अच्छे दिन आने वाले हैं...

2- चोर- ATM से पैसे निकाल लूं क्या?
सिक्योरिटी गार्ड- हां भाई निकाल ले...

चोर- पेचकस है क्या?
3- जिनके पास 30 दिसंबर के बाद भी 500 या 1000 के नोट बच जाएं...
वो बेधड़क उन्हें होठों में दबा कर शादियों में नागिन डांस कर सकते हैं...

4- मैं धारक को 500 और 1000 रुपए अदा करने का वचन वापस लेता हूं।
- गवर्नर का बाप, 'मोदी'

5- रेडलाइट जंप करने पर पुलिस वाले ने पकड़ लिया। गाड़ी वाले ने तुरंत 1000 रुपए का नोट निकाला।
पुलिस वाला- 100 रुपए ही दे दे भाई और जा।

6- चिंता मत कीजिए...
मैं आपके 500 और 1000 रुपए के सारे नोट ले लूंगा...
लेकिन 12 रुपए किलो के हिसाब से...
-कबाड़ी वाला

7- आज रात जिस घर की लाइट जलती हुइ दिखे...
समझ लेना नोटों की गिनती चल रही है...।

8- आज की रात अमेरिका वोट गिन रहे हैं
और भारतीय नोट गिन रहे हैं

9- एक बात हमेशा याद रखना कभी किसी को छोटा मत समझना...

#सौ_का_नोट

10- गरीब तो रोज ही कल की चिंता में सोता है!
आज अमीरों की बारी है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+