जब सड़क पर बच्चों के साथ खेलने लगे पीएम मोदी, पूछा- PM बनने का मन नहीं करता?
कर्नाटक में रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से बात की, उनके साथ खेल खेला। पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में बच्चों के साथ बात की। बच्चों से बातचीत का पीएम मोदी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम बच्चों से हल्के-फुल्के अंदाज में बात कर रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री बच्चों के साथ खेलते हैं। वह हाथ से अलग-अलग मुद्राएं बनाते हैं और बच्चों को बनाने के लिए कहते हैं।
वायरल वीडियो क्लिप में पीएम मोदी बच्चों के पास जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि स्कूल जाते हो सब। इसपर बच्चे जवाब देते हैं हां सर। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उनसे पढ़ाई करने की अपील की।
इसके अलावा पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा तुम क्या बनना चाहते हो। पीएम ने पूछा, पढ़ाई करोगे, सब पढ़ाई करोगे, अच्छा तुम पढ़कर क्या बनोगे। इसपर एक बच्चे ने कहा मैं पुलिस बनना चाहता हूं। दूसरे ने कहा वह डॉक्टर बनना चाहता है, जबकि एक ने कहा कि वह पीएम का सुरक्षाकर्मी बनना चाहता है।
प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा तुम लोग को पीएम बनने का मन नहीं करता है। इसपर एक बच्चे ने कहा कि मैं आपकी तरह बनना चाहता हूं। बता दें कि पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गृह जिला कलबुर्गी में रोड शो किया था।
इसके अलावा पीएम मोदी ने तीन रैलियां भी की। यह रैलियां चित्रदुर्गा, होसपेट और सिंधनूर में हुई। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और एक बार फिर से भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। सभी सीटों पर एक ही चरण में 10 मई को मतदान होगा। जबकि मतों की गणना 13 मई को होगी। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत है। इस बार का चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच है, जबकि जेडीएस प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications