पीएम की अपील एलपीजी सब्सिडी को छोड़कर बनाये रिकॉर्ड
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन सभी लोगों से एलपीजी सब्सिडी को छोड़ने की अपील की जो उसे वहन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक 2.8 लाख लोगों ने अभी तक खुद एलपीजी सब्सिडी को छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन 2.8 लाख लोगों ने एलपीजी सब्सिडी को छोड़ा है उससे सरकार को 100 करोड़ रुपए का लाभ हुआ। यह राशि गरीबों के विकास में उपयोग की जाएगी। पीएम ने कहा कि जिन लोगों को मैं आप सभी लोगों से एलपीजी सब्सिडी छोड़ने की मुहिम शुरु करने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि आइये सब्सिडी छोड़ने का एक रिकॉर्ड कायम करते हैं।
प्रधानमंत्री ने यह अपील दिल्ली में उर्जा के एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कही। एलीपीज सब्सिडी को छोड़ने क लिए आप अपनी गैस एजेंसी के डीलर को संपर्क कर सकते हैं। वहीं कुछ कंपनियां ऑनलाइन इस सब्सिडी को छोड़ने का भी विकल्प देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications